Hardoi: हरदोई में जाम से राहत की तैयारी: शहर से बाहर होंगे निजी बस अड्डे। 

शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और रोजाना लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया

Apr 10, 2026 - 15:38
84 Views
Hardoi: हरदोई में जाम से राहत की तैयारी: शहर से बाहर होंगे निजी बस अड्डे। 
हरदोई में जाम से राहत की तैयारी: शहर से बाहर होंगे निजी बस अड्डे। 

हरदोई। शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और रोजाना लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अब शहर के भीतर संचालित सभी निजी बस अड्डों को शहर की सीमा से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा। प्रशासन ने इस योजना के तहत विभिन्न प्रमुख मार्गों पर नए बस अड्डों के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित कर लिए हैं। इन स्थानों पर भूमि समतलीकरण (मिट्टी भराई) का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि जल्द ही बस संचालन नए स्थानों से शुरू किया जा सके।

अधिकारियों का कहना है कि इस निर्णय के लागू होने के बाद शहर के मुख्य मार्गों पर लगने वाले जाम में उल्लेखनीय कमी आएगी। इससे यातायात व्यवस्था अधिक सुचारू और व्यवस्थित होगी, साथ ही यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक बस अड्डों की सुविधा भी मिलेगी। शहर से बाहर स्थानांतरित किए जाने वाले प्रमुख रूटों में हरदोई-लखनऊ, सांडी, हरपालपुर, बिलग्राम, सीतापुर, शाहजहांपुर और पिहानी मार्ग शामिल हैं। इन सभी मार्गों पर संचालित निजी बस अड्डों को निर्धारित नए स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि आमजन को जल्द से जल्द जाम की समस्या से राहत मिल सके। प्रशासन का मानना है कि इस पहल से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि शहर की सुगमता और सौंदर्य में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

Also Read- Hardoi: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को 2 वर्ष की सजा, ₹5000 का जुर्माना।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow