Sambhal: बाइक पर निकले सिटी मजिस्ट्रेट, दो अवैध पैथोलॉजी सेंटर सील - बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अस्पतालों पर भी कड़ी कार्रवाई। 

जनपद में अवैध रूप से चल रहे पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड सेंटर और अस्पतालों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी

Mar 16, 2026 - 17:27
 0  17
Sambhal: बाइक पर निकले सिटी मजिस्ट्रेट, दो अवैध पैथोलॉजी सेंटर सील - बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अस्पतालों पर भी कड़ी कार्रवाई। 
सुधीर कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल 

जनपद में अवैध रूप से चल रहे पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड सेंटर और अस्पतालों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने सोमवार को अचानक मोटरसाइकिल पर निकलकर कई जगहों पर छापेमारी की और दो पैथोलॉजी सेंटरों को सील कर दिया।

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि शुरुआत में बाइक से दो पैथोलॉजी सेंटरों की जांच की गई। जांच के दौरान दोनों जगह गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। मौके पर न तो सेंटर के मालिक मौजूद थे और न ही कोई पैथोलॉजिस्ट मिला। इसके अलावा वहां सेल काउंटर मशीन भी अनाधिकृत रूप से रखी गई थी। इन कमियों के चलते प्रशासन ने दोनों पैथोलॉजी सेंटरों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट बरेली सराय स्थित इंडेन गैस के “लीला देवी सेंटर” भी पहुंचे और वहां गैस वितरण की स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने ग्राहकों से भी बात की। एक ग्राहक ने बताया कि उसने गैस बुक करा दी थी, हालांकि फिलहाल उसे तुरंत जरूरत नहीं थी। अधिकारियों के अनुसार अब गैस की आपूर्ति सामान्य होती दिखाई दे रही है और लोगों को गैस मिलने में ज्यादा दिक्कत नहीं है। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि अब तक जिले में करीब 40 से अधिक पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड सेंटर और अस्पतालों की जांच की जा चुकी है। इनमें से कई सेंटर बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे थे। कमियां मिलने पर ऐसे संस्थानों को सील कर डीएम और सीएमओ को रिपोर्ट भेजी गई है। कुछ सेंटर कोर्ट के आदेश से खुल गए थे, लेकिन दोबारा शिकायत मिलने पर उनकी फिर से जांच की जाएगी और गलत पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन की गाड़ी देखकर कई सेंटर पहले ही बंद कर दिए जाते हैं। इसी वजह से इस बार मोटरसाइकिल से औचक निरीक्षण किया गया, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। जांच के दौरान स्थानीय लोगों से भी बातचीत की गई, जिन्होंने बताया कि फिलहाल कोई विशेष समस्या नहीं है।

Also Read- बोलने का समय आता है तो विदेश घूमने निकल जाते हैं राहुल- बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर लगाया आरोप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।