Sambhal: सम्भल में कोल्ड स्टोरों पर छापेमारी, बिना अनुमति भूगर्भ जल दोहन का खुलासा।

सम्भल जिले में संचालित कोल्ड स्टोरों द्वारा नियमों की अनदेखी कर भूगर्भ जल के दोहन का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी के निर्देश

Dec 20, 2025 - 15:13
Dec 20, 2025 - 15:22
 0  186
Sambhal: सम्भल में कोल्ड स्टोरों पर छापेमारी, बिना अनुमति भूगर्भ जल दोहन का खुलासा।
सुधीर कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जिले में संचालित कोल्ड स्टोरों द्वारा नियमों की अनदेखी कर भूगर्भ जल के दोहन का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित विशेष समिति ने चंदौसी रोड क्षेत्र में कोल्ड स्टोरों पर छापेमारी कर जांच शुरू की। जांच के दौरान कई कोल्ड स्टोरों के पास भूगर्भ जल विभाग की आवश्यक एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) नहीं पाया गया। समिति में भूगर्भ जल विभाग, जिला उद्यान अधिकारी सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि सम्भल जिले में लगभग 70 कोल्ड स्टोर संचालित हैं। करीब एक माह पहले कस्बा सम्भल क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान यह संदेह सामने आया था कि कई कोल्ड स्टोर बिना अनुमति के पानी का उपयोग कर रहे हैं। इस संबंध में रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई थी, जिसके बाद डीएम द्वारा समिति का गठन किया गया।

शनिवार को समिति ने चंदौसी रोड स्थित शिवा कोल्ड स्टोर व शिव राइस मिल सहित अन्य कोल्ड स्टोरों का निरीक्षण किया। अब तक तीन कोल्ड स्टोरों की जांच की जा चुकी है, जबकि दो अन्य कोल्ड स्टोरों का निरीक्षण किया जाना शेष है। निरीक्षण के दौरान किसी भी कोल्ड स्टोर के पास भूगर्भ जल विभाग की एनओसी नहीं पाई गई। समिति ने स्पष्ट किया कि सभी संबंधित कोल्ड स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किए जाएंगे और उन्हें नियमानुसार भूगर्भ जल विभाग से एनओसी प्राप्त करने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संबंधित अनुमतियों की भी जांच की जाएगी। यदि किसी स्तर पर नियमों का पालन नहीं पाया गया तो संबंधित कोल्ड स्टोरों को सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के लिए बाध्य किया जाएगा। निरीक्षण पूरा होने के बाद समिति अपनी विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी। प्रशासन का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले कोल्ड स्टोरों के खिलाफ आगे सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है।

Also Read- Gonda : गोंडा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक लड़की की मौत, दो भाई-बहन गंभीर घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।