Bajpur: रुद्रपुर के सचिन कोली के हत्यारे को गिरफ्तार करने को लेकर सीओ को घेरा। 

रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बाजपुर सीओ कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर सचिन कोली के हथियारों की गिरफ्तारी

Dec 20, 2025 - 15:17
39 Views
Bajpur: रुद्रपुर के सचिन कोली के हत्यारे को गिरफ्तार करने को लेकर सीओ को घेरा। 
रुद्रपुर के सचिन कोली के हत्यारे को गिरफ्तार करने को लेकर सीओ को घेरा। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बाजपुर सीओ कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर सचिन कोली के हथियारों की गिरफ्तारी को मांग को लेकर सीओ विभव सैनी का घेराव किया एलानिया धमकी देते हुए कहां आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए तो कोतवाली के गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया रुद्रपुर के वार्ड रमपुरा निवासी सचिन कोली बाजपुर के ग्राम नंदपुर नरका टोपा में 23 नवंबर को शादी में आया था रात्रि के लगभग 12:30 बजे मकान की छत से गिराकर उसकी हत्या कर दी गई। 28 नवंबर को उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया उसे छत की बाउंड्री भी नहीं थी और उसके ऊपर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं कि उसने धार्मिक मूर्ति पर पेशाब किया था कोई भी हिंदू इस तरह की घटना नहीं कर सकता। उन्होंने कहा है निष्पक्ष जांच कर सचिन के हथियारों को सलाखों के पीछे भेजा जाए और इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि किसी निर्दोष को जेल ना भेजा जाए परिवार को संतुष्ट करना पुलिस का कर्तव्य है।उन्होंने कहा एलानिया धमकी देते हुए निष्पक्ष कर कार्यवाही नहीं की गई तो कोतवाली के गेट पर समर्थकों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। वही सीओ विभव सैनी ने कहा एक आरोपी बाबूराम उर्फ नन्नू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है पीड़ित परिवार की तरफ से चार-पांच नाम बताए गए हैं उनमें इन्वेस्टिगेशन जारी है तथ्यों के आधार पर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा किसी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा।इस मौके पर दर्शन कोली,पूरन कोली,निशान कोली, गोपाल,चंद्र सेन,ओम प्रकाश, कुलदीप,विजय बाजपेई,ललित सिंह बिष्ट,ओमप्रकाश,तुलाराम आदि थे।

Also Read- Ayodhya : अयोध्या में पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए प्रस्तावित पर्यटन थाना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow