Sambhal: सम्भल में बिना डॉक्टर चल रहा था अल्ट्रासाउंड सेंटर, सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी में बड़ा खुलासा।
सम्भल शहर के कृष्णा मार्केट में स्थित निदान अल्ट्रासाउंड सेंटर पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल शहर के कृष्णा मार्केट में स्थित निदान अल्ट्रासाउंड सेंटर पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सूचना मिली थी कि अल्ट्रासाउंड सेंटर पर बिना रेडियोलॉजिस्ट और बिना अधिकृत डॉक्टर के जांचें की जा रही हैं। इसी शिकायत के आधार पर प्रशासनिक टीम करीब दोपहर 12 बजे सेंटर पर पहुंची। मौके पर कई मरीज अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मौजूद थे, लेकिन कोई भी डॉक्टर उपस्थित नहीं था। जब क्लिनिक संचालक से डॉक्टर के बारे में जानकारी ली गई तो फोन पर बताया गया कि वह बुलंदशहर जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा वापस बुलाने के बावजूद डॉक्टर काफी देर तक नहीं पहुंचे।
जांच में सामने आया कि डॉक्टर की अनुपस्थिति में ही सुबह से दोपहर 12 बजे तक करीब 37 अल्ट्रासाउंड किए जा चुके थे। हालांकि अल्ट्रासाउंड सेंटर का पंजीकरण पाया गया, लेकिन नियमों के अनुसार मौके पर रेडियोलॉजिस्ट का मौजूद होना अनिवार्य है, जो नहीं था। इसके अलावा सेंटर से कुछ ऐसी दवाइयां भी बरामद हुईं जिन पर “स्टेट गवर्नमेंट – नॉट फॉर सेल” लिखा था। सेंटर संचालक फैजल ने इन्हें मरीजों की दवाइयां बताया, जिसकी भी जांच कराई जा रही है। फिलहाल प्रशासन ने अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील/बंद कर दिया है और पूरे मामले की रिपोर्ट नोडल अधिकारी, सीएमओ और जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। आगे की विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
Also Read- इंदौर में नशे में धुत ड्राइवर ने स्कॉर्पियो से 7 वाहनों को टक्कर मारी, 4 लोग घायल।
What's Your Reaction?











