Sambhal: दरगाह वारिसिया सरफ सराय में मौलाना खुर्शीद मियां का कुल, अमन-शांति की दुआ के साथ चादरपोशी।

दरगाह अंजुमन ए वारसिया सरफ सराय में आज एक अकीदत भरा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पूर्व शहर इमाम मौलाना

Feb 24, 2026 - 16:15
47 Views
Sambhal: दरगाह वारिसिया सरफ सराय में मौलाना खुर्शीद मियां का कुल, अमन-शांति की दुआ के साथ चादरपोशी।
दरगाह वारिसिया सरफ सराय में मौलाना खुर्शीद मियां का कुल, अमन-शांति की दुआ के साथ चादरपोशी।

उवैस दानिश, सम्भल 

दरगाह अंजुमन ए वारसिया सरफ सराय में आज एक अकीदत भरा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पूर्व शहर इमाम मौलाना खुर्शीद हुसैन वारसी रहमतुल्लाह अलैह का कुल बड़े एहतराम के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की और दरगाह परिसर पूरी तरह रूहानी माहौल से सराबोर नजर आया। दरगाह प्रबंधक महताब हुसैन वारसी ने बताया कि कुल के मौके पर सलाम, मनकबत और नात-ए-पाक का विशेष आयोजन किया गया। उलेमा-ए-किराम और नातख्वानों ने अपनी पेशकशों से महफिल को रौनक बख्शी। अकीदतमंदों की ओर से चादरपोशी की रस्म भी अदा की गई, जिसमें दरगाह पर गिलाफ़ पेश किया गया। कार्यक्रम की मुख्य रस्में शहर इमाम आफताब मियां वारसी ने अदा कराईं। इस दौरान मुल्क में अमन-ओ-शांति, भाईचारे और खुशहाली के लिए खास दुआएं मांगी गईं। कुल के बाद शाम को रोज़ेदारों के लिए इफ्तार का भी इंतज़ाम किया गया, जिसमें दूर-दराज़ से आए अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। कुल के मौके पर स्थानीय लोगों ने कहा कि मौलाना खुर्शीद मियां वारसी ने हमेशा समाज में आपसी सौहार्द, इंसानियत और दीन की तालीम दी। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को उनके संदेश से जोड़ने का काम करते हैं। कुल मिलाकर, दरगाह वारिसिया में आज का आयोजन अकीदत, एकता और दुआओं का पैग़ाम देता नजर आया।

Also Read- फ्रैंकफर्ट में यूपी-हेसेन प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक में निवेश और द्विपक्षीय सहयोग पर जोर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow