Sambhal: महिलाओं ने गीत-संगीत और पुष्प होली से रचाया रंगों का उत्सव।

सम्भल शहर में होली का पर्व नजदीक आते ही गली-मोहल्लों और मंदिरों में फाग उत्सवों की रौनक बढ़ गई है। इसी क्रम में मंगलवार को

By INA News Desk
Feb 24, 2026 - 16:20
40 Views
Sambhal: महिलाओं ने गीत-संगीत और पुष्प होली से रचाया रंगों का उत्सव।
महिलाओं ने गीत-संगीत और पुष्प होली से रचाया रंगों का उत्सव।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल शहर में होली का पर्व नजदीक आते ही गली-मोहल्लों और मंदिरों में फाग उत्सवों की रौनक बढ़ गई है। इसी क्रम में मंगलवार को सरायतरीन के मोहल्ला पीला खदाना में दक्ष प्रजापति महिला समाज की अध्यक्ष सीमा आर्या के आवास पर भव्य फागोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फागणियां पोशाकों में सजी महिलाओं ने पारंपरिक फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं और ढोलक-मंजीरे की थाप पर झूमती नजर आईं।

आयोजन की शुरुआत गौरी-गणेश पूजन से हुई, इसके बाद राधा-कृष्ण की आराधना कर सांवरिया होली के गीत गाए गए। बरसाने की परंपरा की झलक दिखाते हुए लठमार होली का माहौल भी रचा गया। होरी गायन के साथ पुष्प होली खेली गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस और उल्लास से भर उठा। महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया, दीप प्रज्ज्वलित किया और सामूहिक रूप से फागुन गीत गाकर होली की खुशियां साझा कीं। दक्ष प्रजापति महिला समाज की अध्यक्ष सीमा आर्या ने बताया कि यह आयोजन समाज की महिलाओं को एक मंच पर जोड़ने और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम में लकी गेम्स और मनोरंजक गतिविधियां भी रखी गईं, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एक सहभागी महिला ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी सौहार्द बढ़ाते हैं और होली की वास्तविक खुशियों को जीवंत करते हैं। कार्यक्रम में बबली आर्या, आशा आर्या, रेखा आर्या, नीरू, सरिता, मंजू, बविता, प्रेमवती, आदेश, मिथलेश, रानी, पूनम, गीता, पिंकी, कमलेश, तनु, जावित्री, लवली, कृष्णा, कंचन सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं। पूरे आयोजन ने होली के रंगों में महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।

Also Read- प्रदेश में पीएम-कुसुम सी2 से ऊर्जा सुधार को नई गति, 1708 मेगावाट क्षमता के लिए 581 पीपीए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow