Sambhal: भारत–अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का जोरदार प्रदर्शन, सम्भल में सौंपा गया राष्ट्रपति को ज्ञापन।

भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) के तत्वावधान में किसानों ने भारत–अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ जोरदार

Feb 24, 2026 - 17:33
58 Views
Sambhal: भारत–अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का जोरदार प्रदर्शन, सम्भल में सौंपा गया राष्ट्रपति को ज्ञापन।
भारत–अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का जोरदार प्रदर्शन, सम्भल में सौंपा गया राष्ट्रपति को ज्ञापन।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) के तत्वावधान में किसानों ने भारत–अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी संजीव गांधी के संयुक्त नेतृत्व में किसान मंडी समिति सम्भल में एकत्र हुए, जहाँ से दर्जनों मोटरसाइकिलों की रैली और पैदल मार्च निकाला गया।

किसान संगठन के झंडे हाथों में लेकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने चौधरी सराय चौराहा, मोहल्ला नाला, यशोदा चौराहा और चंदौसी चौराहा से होते हुए नारेबाजी की—“भारत–अमेरिका व्यापार समझौता बंद करो।” इसके बाद प्रदर्शनकारी नई तहसील सम्भल पहुँचे, जहाँ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी रामानुज को सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों ने आरोप लगाया कि हाल ही में हुए भारत–अमेरिका व्यापार समझौते से विदेशी कृषि उत्पादों का आयात बढ़ेगा, जिससे भारतीय किसानों की उपज अंतरराष्ट्रीय कीमतों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएगी। विकसित देशों में किसानों को मिलने वाली भारी सब्सिडी के कारण भारतीय किसानों को अपने उत्पाद औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर होना पड़ेगा। इससे कपास, सोयाबीन और डेयरी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में किसानों की लागत तक निकलना मुश्किल हो जाएगा, जो देश की खाद्य सुरक्षा और खाद्य संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा बताया गया। इसके साथ ही किसानों ने जल जीवन मिशन को लेकर भी सवाल उठाए। ज्ञापन में कहा गया कि सरकार के दावों के विपरीत गांवों में बड़ी संख्या में घरों तक पानी नहीं पहुंचा है। कई स्थानों पर सड़कें खुदी पड़ी हैं और पानी की टंकियां अधूरी हैं। किसानों ने इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की। इस गुप्त कार्यक्रम में श्री वारिस, मनवीर सिंह, इंद्रपाल सिंह, रामवीर सिंह, चौधरी अर्जुन सिंह सहित अनेक किसान नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read- 'गरीब का बेटा मंत्री बन गया, समाजवादियों को बुरा लग गया', उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सीएम योगी का सपा पर तीखा हमला, सदन में लगे ठहाके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow