Sambhal : होली से पहले मिलावट पर सख्त कार्रवाई, 225 किलो रसगुल्ला नष्ट

टीम ने ग्राम मोहम्मदपुर मालिनी, थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र में स्थित आसिम पुत्र नोशे ख़ान व इलियास पुत्र नन्हे ख़ान की रसगुल्ला निर्माण इकाई तथा ग्राम मंगनपुर में शान-ए-आलम की रसगुल्ला

By INA News Desk
Feb 24, 2026 - 20:46
38 Views
Sambhal : होली से पहले मिलावट पर सख्त कार्रवाई, 225 किलो रसगुल्ला नष्ट
Sambhal : होली से पहले मिलावट पर सख्त कार्रवाई, 225 किलो रसगुल्ला नष्ट

Report : उवैस दानिश, सम्भल

आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने जनपद सम्भल में कई खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

टीम ने ग्राम मोहम्मदपुर मालिनी, थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र में स्थित आसिम पुत्र नोशे ख़ान व इलियास पुत्र नन्हे ख़ान की रसगुल्ला निर्माण इकाई तथा ग्राम मंगनपुर में शान-ए-आलम की रसगुल्ला निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर सफेद रसगुल्ला का भंडारण अत्यंत अस्वच्छ एवं अस्वस्थकर परिस्थितियों में पाया गया। खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए विभागीय टीम ने 225 किलोग्राम सफेद रसगुल्ला को मौके पर ही नष्ट कराया। इसके साथ ही तीन नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित इकाइयों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य) मानवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार सहित विभागीय टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने कारोबारियों को चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान मिलावट या लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता से भी अपील की गई है कि संदिग्ध खाद्य पदार्थों की शिकायत तत्काल विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

You May Read : फ्रैंकफर्ट में यूपी-हेसेन प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक में निवेश और द्विपक्षीय सहयोग पर जोर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow