Bajpur : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर बाजपुर में भव्य हिंदू सम्मेलन

इससे पहले बड़ी संख्या में महिलाएं श्री रामभवन धर्मशाला में इकट्ठा हुईं। वहां से उन्होंने कलश यात्रा निकाली, जो मुख्य बाजार से गुजरते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। इसके बाद महिला

By INA News Desk
Feb 24, 2026 - 20:49
44 Views
Bajpur : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर बाजपुर में भव्य हिंदू सम्मेलन
Bajpur : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर बाजपुर में भव्य हिंदू सम्मेलन

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हिंदू जागरण समिति ने चीनी मिल मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का बड़ा आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग जुटे। महिलाओं ने जोरदार नारे लगाए और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा इलाका गूंज उठा। वक्ताओं ने हिंदुत्व की सुरक्षा, राष्ट्र को सर्वोपरि रखने की भावना और समाज में एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा हिंदुओं का देश बना रहेगा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज, मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचारक (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) महेंद्र और मीरा विश्नोई ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर की।

इससे पहले बड़ी संख्या में महिलाएं श्री रामभवन धर्मशाला में इकट्ठा हुईं। वहां से उन्होंने कलश यात्रा निकाली, जो मुख्य बाजार से गुजरते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। इसके बाद महिलाओं और हजारों लोगों ने यज्ञ स्थल पर पूर्णाहुति दी। स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश ने कहा कि हिंदुत्व की उम्र करोड़ों वर्ष पुरानी है। यह किसी इंसान द्वारा बनाया गया धर्म नहीं, बल्कि ईश्वरीय और शाश्वत है। हम भाग्यशाली हैं कि इस धरती पर जन्मे जहां देवताओं ने रास्ता दिखाया। मुगलों और अंग्रेजों ने संस्कृति मिटाने की कोशिश की, मंदिर तोड़े, लेकिन योद्धाओं ने जान दी पर धर्म नहीं छोड़ा। उन्होंने वसुधैव कुटुंबकम और नारी सम्मान को भारतीय संस्कृति का आधार बताया।

क्षेत्र प्रचारक महेंद्र ने कहा कि देशभर में एक लाख से ज्यादा जगहों पर ऐसे सम्मेलन हो रहे हैं। उन्होंने इतिहास याद करते हुए कहा कि आजादी सिर्फ चरखे से नहीं मिली, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह और राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों की जड़ें हिलाईं। 1925 में डॉक्टर हेडगेवार ने संघ बनाया क्योंकि संगठित न होने से देश गुलाम हुआ। संघ पर कई बार प्रतिबंध लगे, झूठे आरोप लगे, लेकिन यह नहीं रुका। आज यह दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है जो चरित्र बनाता है।

मीरा विश्नोई ने कहा कि संघ के कार्यकर्ताओं ने 100 वर्ष तक लगातार मेहनत की ताकि हिंदू समाज एकजुट हो। उन्होंने माताओं की भूमिका बताई कि माताएं ही बच्चे को सही बनाती हैं। देश में ऐसी कई माताएं हुईं जिनकी वजह से हिंदुत्व सुरक्षित है। उन्होंने आधुनिक शिक्षा पर चिंता जताई कि माताओं को ध्यान रखना होगा कि बच्चे संस्कारों से दूर न हों। गुरु तेग बहादुर और गुरु गोविंद सिंह के उदाहरण दिए कि उन्होंने परिवार खोया पर धर्म नहीं छोड़ा।

कार्यक्रम में कौशल अग्रवाल, सांसद अजय भट्ट, गदरपुर विधायक अरविंद पांडे, पूर्व सांसद बलराज पासी, राजेश कुमार, यशपाल राजहंस, रमेश गर्ग, कुलदीप, टिंकू यादव, मंजीत सिंह राजू, राजेंद्र बिष्ट, सुखदेव नामधारी, सुशील वर्मा, सुशील सिंगला, शुभम पांडे, अनीता शर्मा, उमा जोशी, कुसुम सैनी, स्तुति गुप्ता, पूजा जिंदल, ममता जैन, अनमोल, पुष्पा, दिव्या गेयल, प्रतिमा सक्सेना, नेहा, मीनाक्षी गुप्ता, गुनगुन, निकिता समेत हजारों लोग मौजूद रहे।

You May Read : फ्रैंकफर्ट में यूपी-हेसेन प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठक में निवेश और द्विपक्षीय सहयोग पर जोर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement