Saharanpur : छुटमलपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी पर विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित

स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि सनातन धर्म सिर्फ पूजा की विधि नहीं, बल्कि जीवन को बेहतर बनाने वाली जीवन शैली है। युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़कर देश के निर्माण

By INA News Desk
Feb 10, 2026 - 21:51
45 Views
Saharanpur : छुटमलपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी पर विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
Saharanpur : छुटमलपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी पर विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित

छुटमलपुर/सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छुटमलपुर के एएचपी इंटर कॉलेज मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर हुई। मुख्य अतिथि जूना अखाड़ा के स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज और मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक आशुतोष रहे। कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने भगवान और महापुरुषों की वेशभूषा में जीवंत झांकियां प्रस्तुत कीं। कलाकार अभिषेक मिश्रा ने भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

विभाग प्रचारक आशुतोष ने कहा कि भारत में बिखरे हिंदुओं को एकजुट होने की जरूरत है। जैसे परिवार में सभी एक होते हैं, वैसे ही हिंदू समाज को भी एक होना चाहिए। पहले बड़े बच्चे को परिवार बनाने की शिक्षा देते थे, अब बच्चे सोशल मीडिया रील बनाने में लगे हैं, इसे रोकना होगा। स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि सनातन धर्म सिर्फ पूजा की विधि नहीं, बल्कि जीवन को बेहतर बनाने वाली जीवन शैली है। युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़कर देश के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

इसके अलावा सह जिला कार्यवाह राज सिंह और योगाचार्य अनीता शर्मा ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक नरेश सैनी, डीसीडीएफ चेयरमैन सोनेंद्र राणा, जिला पंचायत सदस्य बिजेंद्र कश्यप, वरिष्ठ भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर, मंडल अध्यक्ष अमित सेन, हिंदू जागरण मंच प्रदेश संयोजक सूर्यकांत राणा, नगर प्रभारी मंजू शर्मा, इंटर कॉलेज प्रबंधक राजकुमार पुंडीर, नीरज जैन, बोकी राणा, खंड कार्यवाह दिनेश धीमान, नगर कार्यवाह अमरदीप राणा, नीतिन, दिनेश शर्मा, अमित वर्मा, आदित्य राणा, राजकुमार बत्रा, विनोद गोयल, राजेश राणा, धर्मपाल सैनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाबूराम राठौर, अमी सोम, सोना पंडित, ओम प्रकाश सैनी, सुमीत काम्बोज, कविता अरोड़ा, सभासद प्रियंका काम्बोज, बबीता काम्बोज, कमला, सविता वर्मा, मनोज महेश्वरी, गगन वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You May Read : Lucknow : निजी क्षेत्र की भागीदारी से इको-टूरिज्म स्थलों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित हों- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement