Saharanpur : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बाइक सवार युवक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान सुलेख चन्द पुत्र बुल चन्द निवासी एनेकी रोशनाबाद के रूप में हुई। घायल संदी

Feb 10, 2026 - 21:53
 0  4
Saharanpur : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बाइक सवार युवक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
Saharanpur : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बाइक सवार युवक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

बिहारीगढ़/सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर सुंदरपुर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। स्प्लेंडर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक काम के सिलसिले में देहरादून जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग तथा राहगीर बड़ी संख्या में जमा हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान सुलेख चन्द पुत्र बुल चन्द निवासी एनेकी रोशनाबाद के रूप में हुई। घायल संदीप पुत्र बाबूराम भी इसी गांव का निवासी है। बाइक का नंबर UK 08 AX 5558 है। सूचना मिलते ही बिहारीगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बाइक को भी अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच की जा रही है ताकि फरार वाहन और चालक का पता लगाया जा सके।

You May Read : Lucknow : निजी क्षेत्र की भागीदारी से इको-टूरिज्म स्थलों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित हों- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow