Sambhal : रामपुर में पत्रकार पर हमले के विरोध में सम्भल के पत्रकारों का प्रदर्शन, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन। 

जिले के बहजोई स्थित जिला मुख्यालय पर सोमवार को पत्रकारों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 21 फरवरी को रामपुर

Feb 24, 2026 - 15:56
86 Views
Sambhal : रामपुर में पत्रकार पर हमले के विरोध में सम्भल के पत्रकारों का प्रदर्शन, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन। 
रामपुर में पत्रकार पर हमले के विरोध में सम्भल के पत्रकारों का प्रदर्शन, डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: जिले के बहजोई स्थित जिला मुख्यालय पर सोमवार को पत्रकारों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 21 फरवरी को रामपुर जनपद में पत्रकार सुनील राघव पर हुए हमले के विरोध में किया गया। प्रदर्शन के बाद पत्रकारों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बताया गया कि पीड़ित पत्रकार सुनील राघव पर उनके ही गांव के दबंगों ने हमला किया था। इस मामले में रामपुर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़ित और आरोपी सभी सम्भल जनपद के गांव भवन के निवासी बताए जा रहे हैं। पत्रकारों का कहना है कि मुख्य आरोपी पर पहले से छह मुकदमे दर्ज हैं और उस पर गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे के भी आरोप हैं। ज्ञापन में पत्रकारों ने पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित करने, मुख्य आरोपी की हिस्ट्रीशीट खोलने तथा उसके विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों ने कहा कि यदि आरोपियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो वे व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान पीड़ित पत्रकार सुनील राघव ने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा है, इसलिए प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की अपेक्षा है। पुलिस अधीक्षक ने मामले में उचित और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Also Read- 'गरीब का बेटा मंत्री बन गया, समाजवादियों को बुरा लग गया', उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सीएम योगी का सपा पर तीखा हमला, सदन में लगे ठहाके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow