हरदोई में गैस एजेंसियों पर डीएम का छापा: गैस एजेंसियों को 48–72 घंटे में होम डिलीवरी सुनिश्चित करने का आदेश। 

जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनपद हरदोई में नगर क्षेत्र की गैस एजेन्सियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने जिन्दपीर चौराहा स्थित

By INA News Desk
Mar 16, 2026 - 19:33
54 Views
हरदोई में गैस एजेंसियों पर डीएम का छापा: गैस एजेंसियों को 48–72 घंटे में होम डिलीवरी सुनिश्चित करने का आदेश। 
हरदोई में गैस एजेंसियों पर डीएम का छापा: गैस एजेंसियों को 48–72 घंटे में होम डिलीवरी सुनिश्चित करने का आदेश। 

Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनपद हरदोई में नगर क्षेत्र की गैस एजेन्सियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने जिन्दपीर चौराहा स्थित दो गैस एजेन्सियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय पाया गया कि एजेन्सी के बाहर इस आशय की सूचना नहीं चस्पा की गई थी कि अन्तिम बुकिंग के 25 दिन के उपरान्त ही नवीन बुकिंग हो सकेगी, के कारण मौके पर कतिपय लाभार्थी भी अनावश्यक रूप से एजेन्सी के बाहर खड़े हुये पाये गये।

इस सम्बन्ध में सम्बन्धित एजेन्सी के प्रबन्धक को निर्देशित किया गया है बुकिंग से सम्बन्धित सूचना अनिवार्य रूप से एजेन्सी के बाहर चस्पा करे, जिससे कि अनावश्यक रूप से उपभोक्ताओं को एजेन्सी के बाहर खड़ा न होना पड़े, साथ ही एजेन्सी के प्रबन्धकों को यह भी निर्देशित किया गया है कि अनिवार्य रूप से बुकिंग के 48 से 72 घण्टों के भीतर गैस रिफिल की शत-प्रतिशत होम डिलीवरी की जाये, किसी भी दशा में एजेन्सी पर अनावश्यक रूप से भीड़ न लगने पाये। निरीक्षण के दौरान पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेण्डरों का स्टॉक उपलब्ध पाया गया तथा कहीं भी गैस रिफिल की कमी नहीं पायी गयी। इस अवसर जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार व पूर्ति निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: जनपद में बढ़ेंगे सोलर प्लांट, सीडीओ ने विभागों को दिए लक्ष्य पूरा करने के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow