Hardoi: विद्यालयों के कायाकल्प पर डीएम सख्त, सभी विभागों को तय समय में काम पूरा करने के निर्देश। 

स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग

Mar 16, 2026 - 19:38
40 Views
Hardoi: विद्यालयों के कायाकल्प पर डीएम सख्त, सभी विभागों को तय समय में काम पूरा करने के निर्देश। 
विद्यालयों के कायाकल्प पर डीएम सख्त, सभी विभागों को तय समय में काम पूरा करने के निर्देश। 

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के गोद लिए विद्यालयों की आहूत समीक्षा बैठक आहूत की गयी। जिलाधिकारी ने सिडकों, एईएमआई, आबकारी, सिचाई, जल निगम आदि विभागों का प्रजेन्टेशन के माध्यम से पूर्व एवं अबतक के किये गये कार्यो की स्थिति का अवलोकन करते हुये निर्देशित किया कि विद्यालयों मे खिड़की दरवाजे, फारसीलिगं, टाईल्स एवं वाल पेंटिगं का कार्य को सुचारू रूप से कराया जाये, जिससे कि बच्चों की रूचि बढेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी कार्य मानक के अनुरूप निर्धारित समय सीमा मे किये जाये। 

उन्होंने कहा कि खण्ड विकास अधिकारीगण एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गोद लिये गांव का नियमित निरीक्षण करें व सभी कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रियंका सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए अशोक मौर्य सभी उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: राष्ट्रीय लोक अदालत में 3,06,501 मामलों का निस्तारण, 16.48 करोड़ रुपये का हुआ समझौता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow