Deoband : आपसी सौहार्द की दुआ के साथ अलविदा जुमा की नमाज हुई अदा

रमजान माह के अलविदा जुमा पर नगर एवं देहात क्षेत्र की प्रमुख मस्जिदों में जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। एशिया की प्रसिद्ध रशीदिया मस्जिद में दूर दराज से हजारों

Mar 13, 2026 - 21:57
 0  6
Deoband : आपसी सौहार्द की दुआ के साथ अलविदा जुमा की नमाज हुई अदा
Deoband : आपसी सौहार्द की दुआ के साथ अलविदा जुमा की नमाज हुई अदा

नमाज अदा करने को उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, हजारों लोगों ने रशीदिया मस्जिद में अदा की नमाज

देवबंद। रमजान माह के अलविदा जुमा पर नगर एवं देहात क्षेत्र की प्रमुख मस्जिदों में जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। एशिया की प्रसिद्ध रशीदिया मस्जिद में दूर दराज से हजारों लोग नमाज अदा करने पहुंचे। उन्होंने रो-रोकर दुआएं मांगी। इसके बाद बाजारों में ईद के त्योहार के लिए खरीदारी की गई।दारुल उलूम की रशीदिया मस्जिद में मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी ने नमाज अदा कराई। जबकि छत्ता मस्जिद में जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने नमाज अदा कराई। इससे पूर्व बयान करते हुए मौलाना मदनी ने कहा कि वर्तमान हालात में मुसलमानों की जमीं तंग करने की कोशिश की जा रही है। इसलिए हमें चाहिए कि अल्लाह को राजी करें जिससे दुश्मनों के षड़यंत्र नाकाम हो सकें।

मरकजी जामा मस्जिद में मुफ्ती जकवान, अतियाबुल मस्जिद में दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी ने नमाज अदा कराई। इसके अलावा मस्जिद खानकाह, जामा मस्जिद, मोहल्ला किला की जामा मस्जिद सहित देहात के तल्हेड़ी बुजुर्ग, चंदेना कोली, साखन खुर्द, अंबोली, गोपाली, थीतकी, राज्जुपुर आदि गांवों में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख मस्जिदों व चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा।

  • भीड़ ने लगाए नारा-ए-तकबीर के नारे

मस्जिद-ए-रशीद में अलविदा जुमा की नमाज अदा कर बाहर आ रहे कुछ युवाओं ने परिसर के भीतर ही नारा-ए-तकबीर के नारे लगाने शुरु कर दिए। इससे प्रशासन अलर्ट हो गया। हालांकि वहां मौजूद कुछ बुजुर्गों ने उन्हें समझाकर शांत करा दिया। जिसके बाद लोग शांतिपूर्वक तरीक से घरों को चले गए।

Also Click : Sambhal : 'सीओ के बयान पर भड़के सम्भल सांसद जियाउर्रहमान बर्क, बोले 'भारत संविधान से चलता है, किसी अधिकारी की धमकी से नहीं'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow