Sambhal : सीओ के वायरल बयान पर सियासत तेज, विधायक इकबाल महमूद बोले 'इंसानियत के आधार पर आवाज उठाना गलत नहीं'

विधायक इकबाल महमूद ने कहा कि अगर किसी मुद्दे पर लोगों में भावनाएं हैं और वे मानवता के आधार पर अपनी आवाज उठा रहे हैं तो उसे गलत नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हु

Mar 13, 2026 - 21:55
 0  36
Sambhal : सीओ के वायरल बयान पर सियासत तेज, विधायक इकबाल महमूद बोले 'इंसानियत के आधार पर आवाज उठाना गलत नहीं'
Sambhal : सीओ के वायरल बयान पर सियासत तेज, विधायक इकबाल महमूद बोले 'इंसानियत के आधार पर आवाज उठाना गलत नहीं'

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल कोतवाली में अमन कमेटी की बैठक के दौरान दिए गए सीओ कुलदीप कुमार के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। इस मामले में सम्भल से समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विधायक इकबाल महमूद ने कहा कि अगर किसी मुद्दे पर लोगों में भावनाएं हैं और वे मानवता के आधार पर अपनी आवाज उठा रहे हैं तो उसे गलत नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार की खबरें सामने आई थीं, तब भारत में हिंदू समाज ने भी विरोध दर्ज कराया था, लेकिन किसी ने उनसे यह नहीं कहा कि वे बांग्लादेश जाकर उनकी मदद करें। उन्होंने कहा कि हर समुदाय को अपनी कौम और इंसानियत की चिंता होती है। यदि दुनिया में कहीं भी बच्चों और बेगुनाह लोगों पर अत्याचार होता है तो उसके खिलाफ आवाज उठाना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि लोगों को जज़्बात में नहीं बल्कि इंसानियत के आधार पर सोचना चाहिए।

विधायक ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश का माहौल ठीक नहीं है और मुसलमानों के साथ ज्यादतियां हो रही हैं। उन्होंने बताया कि वह मस्जिद में नमाज पढ़ने आए थे और अल्लाह से दुआ की है कि हालात बेहतर हों। इस मामले में कई राजनीतिक नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। सम्भल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क और कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भी इस बयान पर टिप्पणी की है, जबकि एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने सीओ के खिलाफ संवैधानिक तरीके से कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। सीओ के वायरल बयान के बाद जिले की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है और अलग-अलग दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं।

Also Click : Sambhal : 'सीओ के बयान पर भड़के सम्भल सांसद जियाउर्रहमान बर्क, बोले 'भारत संविधान से चलता है, किसी अधिकारी की धमकी से नहीं'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow