Sambhal : सड़क पर बाइकों से स्टंट बना मौत का कारण, इंटर कॉलेज कर्मचारी की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार घटना कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सौंधन की है। यहां स्थित एक निजी इंटर कॉलेज में दो सगे भाई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। शुक्रवार को विद्यालय की छुट्टी के

Mar 13, 2026 - 21:53
96 Views
Sambhal : सड़क पर बाइकों से स्टंट बना मौत का कारण, इंटर कॉलेज कर्मचारी की दर्दनाक मौत
Sambhal : सड़क पर बाइकों से स्टंट बना मौत का कारण, इंटर कॉलेज कर्मचारी की दर्दनाक मौत

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल के कैलादेवी थाना क्षेत्र में सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाना एक कर्मचारी की जान ले गया। चार बाइकों पर सवार युवकों की आबरागर्दी के चलते हुए हादसे में एक इंटर कॉलेज कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि उसका सगा भाई घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार घटना कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सौंधन की है। यहां स्थित एक निजी इंटर कॉलेज में दो सगे भाई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। शुक्रवार को विद्यालय की छुट्टी के बाद दोनों भाई अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चार बाइकों पर सवार कुछ युवक लापरवाही से बाइक चलाते हुए स्टंट और आबरागर्दी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि युवकों ने अपने ही एक साथी की बाइक को पैर मार दिया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कर्मचारियों की बाइक से टकरा गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके भाई का इलाज जारी है। इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल नीरज कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर बताया कि चार बाइकों पर सवार युवक सड़क पर लापरवाही से बाइक चला रहे थे और संभवतः शराब के नशे में थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।

Also Click : Sambhal : 'सीओ के बयान पर भड़के सम्भल सांसद जियाउर्रहमान बर्क, बोले 'भारत संविधान से चलता है, किसी अधिकारी की धमकी से नहीं'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow