Sambhal : गैस एजेंसी संचालकों की मनमानी से LPG वितरण व्यवस्था चरमराई, मंत्री गुलाब देवी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

शहर और कस्बों में स्थित गैस एजेंसियों पर सिलेंडर बुकिंग और केवाईसी कराने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। कई महिलाएं घंटों से लाइन में खड़ी दिखाई दे रही हैं। उपभो

Mar 13, 2026 - 21:51
 0  10
Sambhal : गैस एजेंसी संचालकों की मनमानी से LPG वितरण व्यवस्था चरमराई, मंत्री गुलाब देवी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुलाब देवी, माध्यमिक शिक्षा मंत्री

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जनपद में गैस एजेंसी संचालकों की मनमानी के कारण एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर बुक कराने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है, लेकिन इसके बावजूद कई लोगों की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। इससे आम लोगों खासकर महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।शहर और कस्बों में स्थित गैस एजेंसियों पर सिलेंडर बुकिंग और केवाईसी कराने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। कई महिलाएं घंटों से लाइन में खड़ी दिखाई दे रही हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी संचालक सर्वर ठप होने और केवाईसी की प्रक्रिया का बहाना बनाकर उन्हें बार-बार टाल रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से एलपीजी गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है, लेकिन स्थानीय स्तर पर एजेंसी संचालकों की मनमानी के कारण पूरी व्यवस्था ध्वस्त होती दिखाई दे रही है। कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद उनकी बुकिंग नहीं हो पा रही है।

मामले की जानकारी मिलने पर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि गैस वितरण व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त कराया जाए और यदि किसी एजेंसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि चाहे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई भी परिस्थिति क्यों न हो, लेकिन जनता को गैस की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एजेंसियों की व्यवस्था का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि महिलाओं और गरीब उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो।

Also Click : Sambhal : 'सीओ के बयान पर भड़के सम्भल सांसद जियाउर्रहमान बर्क, बोले 'भारत संविधान से चलता है, किसी अधिकारी की धमकी से नहीं'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow