Hardoi: नाबालिग से गलत काम की कोशिश के आरोप में युवक गिरफ्तार। 

थाना शाहाबाद पुलिस ने नाबालिग के साथ गलत काम करने के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के

Mar 16, 2026 - 20:03
43 Views
Hardoi: नाबालिग से गलत काम की कोशिश के आरोप में युवक गिरफ्तार। 
नाबालिग से गलत काम की कोशिश के आरोप में युवक गिरफ्तार। 

हरदोई। थाना शाहाबाद पुलिस ने नाबालिग के साथ गलत काम करने के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 16 मार्च 2026 को वादिनी ने थाना शाहाबाद में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ग्राम तडेर निवासी छबूल उर्फ अवनीश पुत्र खुशीराम ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गलत कार्य करने का प्रयास किया। वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना शाहाबाद में मुकदमा संख्या 144/26 धारा 74/351(3) बीएनएस तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की जांच के दौरान थाना शाहाबाद पुलिस ने आरोपी छबूल उर्फ अवनीश निवासी ग्राम तडेर थाना शाहाबाद जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में- उपनिरीक्षक राजेश चौधरी और कांस्टेबल मांगेश प्रजापति थाना शाहाबाद, जनपद हरदोई शामिल रहे।

Also Read- Hardoi: डीएम अनुनय झा ने सुनीं 97 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow