Lakhimpur- Kheri : लखीमपुर खीरी में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई

पुलिस की खुफिया टीम ने सोशल मीडिया और अन्य गतिविधियों पर नजर रखी। पहली पाली में 4800 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3078 मौजूद रहे जबकि 1722 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में

Mar 15, 2026 - 22:26
50 Views
Lakhimpur- Kheri : लखीमपुर खीरी में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई
Lakhimpur- Kheri : लखीमपुर खीरी में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई

लखीमपुर खीरी जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के साथ संपन्न हुई। जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6239 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 3361 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीमें पूरे दिन सक्रिय रहीं। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग कई केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज और गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज जैसे केंद्रों पर पहुंचकर केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा शासन के नियमों के अनुसार सुचारू रूप से हो। प्रत्येक केंद्र पर अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर, फोटो स्कैनर और बायोमेट्रिक जांच के बाद ही एंट्री दी गई। मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में भारी पुलिस बल और महिला कर्मियों की तैनाती रही।

पुलिस की खुफिया टीम ने सोशल मीडिया और अन्य गतिविधियों पर नजर रखी। पहली पाली में 4800 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3078 मौजूद रहे जबकि 1722 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 3161 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1639 अनुपस्थित रहे। परीक्षा खत्म होने पर सभी से ओएमआर शीट जमा कराई गई और उन्हें बाहर जाने दिया गया। परीक्षा नकल रहित और शांतिपूर्ण तरीके से पूरी होने पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने नोडल अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सभी कर्मचारियों को बधाई दी।

Also Click : भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से रचाई शादी, क्रिकेटर्स की मौजूदगी में लिए सात फेरे, 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow