Hardoi : हरदोई में जिला स्तरीय बास्केटबाल और बॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन

महिला बॉलीबॉल में सवायजपुर ने एथलेटिक्स वारियर्स को 15-6 से हराया। पुरुष बास्केटबाल में हरदोई बॉब कैट्स ने सैनिटी को 32-12 से हराकर खिताब जीता। महिला बास्केटबाल में सेंट जेम्स प

By INA News Desk
Mar 15, 2026 - 22:24
25 Views
Hardoi : हरदोई में जिला स्तरीय बास्केटबाल और बॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन
Hardoi : हरदोई में जिला स्तरीय बास्केटबाल और बॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन

हरदोई जिले में बास्केटबाल और बॉलीबॉल की जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि अभय शंकर गौड़ (वरिष्ठ अधिवक्ता) और विशिष्ट अतिथि अभिनीत मौर्य (अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही) रहे।क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा ने दोनों को पटका और सम्मान चिन्ह भेंट किया। पुरुष बॉलीबॉल में सवायजपुर ने पायका को 26-25 और 24-20 से हराकर फाइनल जीता।महिला बॉलीबॉल में सवायजपुर ने एथलेटिक्स वारियर्स को 15-6 से हराया। पुरुष बास्केटबाल में हरदोई बॉब कैट्स ने सैनिटी को 32-12 से हराकर खिताब जीता।महिला बास्केटबाल में सेंट जेम्स पब्लिक स्कूल ने सवायजपुर को 6-0 से हराकर विजेता बनी। समापन समारोह में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए।निर्णायक महताब अहमद, सेदीप गुप्ता, आशीष पाल, मनोज पांडे, देवेश मिश्रा, हबीब उल्ला, सर्वेश चौहान, आदर्श कुमार, प्रदीप मिश्रा और ओम पाल रहे। अगले दिन शाम तीन बजे हॉकी प्रतियोगिता शुरू होगी।

Also Click : भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से रचाई शादी, क्रिकेटर्स की मौजूदगी में लिए सात फेरे, 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow