Maharajganj : नेपाल के गोरखा जिले में मनकामना मंदिर से लौटते समय ई-रिक्शा खाई में गिरा, 7 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत
टीम ने खाई से 14 लोगों को बाहर निकाला, जिनमें 7 की मौत हो चुकी थी। दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए पुराना मेडिकल कॉलेज भरतपुर रेफर किया गया। सभी मृतक तमिलनाडु
नेपाल के गोरखा जिले में मनकामना मंदिर से दर्शन करके वापस लौट रहे भारतीय तीर्थयात्रियों की ईवी गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हुए।
घायलों का इलाज चितवन जिले के भरतपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। नेपाल पुलिस के अनुसार हादसा शहीद लखन गाउँपालिका वार्ड नंबर 3 के आँबुखैरेनी-मनकामना सड़क खंड पर हुआ। मनकामना मंदिर से दर्शन के बाद चालक और सहचालक सहित कुल 16 लोग ईवी वाहन से आँबुखैरेनी की ओर जा रहे थे। रास्ते में वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिर पड़ा। सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस, नेपाली सेना और सशस्त्र प्रहरी बल की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।
टीम ने खाई से 14 लोगों को बाहर निकाला, जिनमें 7 की मौत हो चुकी थी। दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए पुराना मेडिकल कॉलेज भरतपुर रेफर किया गया। सभी मृतक तमिलनाडु राज्य के निवासी थे। वे मुक्तिनाथ और पोखरा की यात्रा के बाद मनकामना मंदिर पहुंचे थे और दर्शन कर लौट रहे थे। नेपाल स्थित भारतीय दूतावास और स्थानीय प्रशासन मृतकों के परिवारों से संपर्क कर राहत और उपचार की व्यवस्था कर रहे हैं। मृतकों के शव फिलहाल प्रदेश अस्पताल गोरखा में रखे गए हैं।
What's Your Reaction?









