हरदोई: एसपी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हुई परीक्षा

Aug 31, 2024 - 23:12
 0  37
हरदोई: एसपी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हुई परीक्षा

हरदोई।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन एसपी नीरज कुमार जादौन ने पॉलिटेक्निक कॉलेज व जीजीआईसी हरदोई सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस बीच उन्होंने परीक्षा केंद्रों में परीक्षा से पूर्व परिसर में दाखिल होने वाले अभ्यर्थियों की तलाशी, एडमिट कार्ड व आईडी जांच और सीसीटीवी निगरानी आदि का निरीक्षण किया।

ज्ञात हो कि एसपी नीरज कुमार जादौन के कुशल नेतृत्व में यूपी पुलिस परीक्षा जिले भर के केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हो गयी। परीक्षा के अंतिम दिवस भी अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और व्यवस्थापकों ने भी एसपी के निर्देश पर अपने-अपने केंद्रों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखते हुए कर्तव्यों का निर्वहन किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow