हरदोई: जनसुनवाई में एसपी ने 30 शिकायतों को सुना

By INA News Desk
Aug 31, 2024 - 22:09
62 Views
हरदोई: जनसुनवाई में एसपी ने 30 शिकायतों को सुना
जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनते एसपी नीरज कुमार जादौन
Advertisement
Advertisement

हरदोई।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन जिले में बेहतर कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए रोजाना एसपी कार्यालय में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता के तौर पर सुन रहे हैं और उनके शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित प्रभारियों/अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं। उनकी बेहतर पुलिसिंग के कारण ही जिले में बेहतर व्यवस्था बनी हुई है। इसी कड़ी में शनिवार को एसपी नीरज कुमार जादौन ने एसपी कार्यालय में आए 30 फरियादियों की शिकायतों को गहनता से सुना और प्रभावी कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों/प्रभारियों को इस शिकायतों के निस्तारण के लिए आदेश दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement