Bajpur: किसानों ने पांच सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम अमृत शर्मा को सौंपा।
भाकियू के आक्रोशित किसानों ने पांच सूत्र भागों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा के नेतृत्व में एसडीएम
ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन
बाजपुर। भाकियू के आक्रोशित किसानों ने पांच सूत्र भागों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा के नेतृत्व में एसडीएम डा० अमृता शर्मा को सौंप कर कार्यवाही करने की मांग की।भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने कहा मुख्यमंत्री द्वारा बिन्दुखत्ता ग्राम को राजस्व ग्राम घोषित किये जाने पर, भाकियू टिकैत मुख्यमंत्री का तह दिल से आभार प्रकट करती है।भूमिधरी की अधिकार प्रदान किये जायें। 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि का जल्द ही निस्तारण किया जाए।उत्तराखण्ड प्रदेश में अनेकों प्रकार के वर्गों की जमीने हैं, उन सारे वर्गों की भूमि को खारिज कर, सम्पूर्ण भूमि वर्ग 1 (क) संक्रमणीय भूमिधरी की श्रेणी में दर्ज की जाये। उन्होंने कहा पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखण्ड प्रदेश में भी सिंचाई ट्यूबवैल बिल माफ किये जाये।यह कि कृषकों को शेष बची गन्ना की धनराशि का भुगतान शीघ्र से शीघ्र किया जाये।
उत्तराखण्ड प्रदेश में अभी हालही में हुयी बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण, गेहूँ की फसल को काफी नुकसान हुआ है, एम०एस०पी० के साथ 150 प्रतिकुन्तल की दर से बोनस दिया जाये तथा जिन कृषकों की गेहूँ की फसल अत्याधिक नष्ट हो गयी है, उसकी जांच कराकर मुआवजा प्रदान किया जाये।अनुरोध है कि उपरोक्त ज्ञापन के बिन्दुओं का संज्ञान लेकर, बिन्दुओं में वर्णित मांगों का शीघ्र से शीघ्र निस्तारण किया जाये। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि जोरावर सिंह भुल्लर,प्रताप सिंह संधू,फौजी कॉलोनी समिति के अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह रंधावा,हरप्रीत सिंह निज्जर,लड्डू सिंह,जसमीत भुल्लर, बिजेंदर डोगरा,प्रिंस ढिल्लों,आदि थे।
Also Read- Bajpur : समाजवादी बाबा साहब वाहिनी ने कांशीराम की जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाया
What's Your Reaction?









