Sambhal: ईरान-इज़रायल तनाव का असर: ईद बाजार में शिया ग्राहकों की कमी, फिर भी बिक्री रही स्थिर। 

सम्भल के ईद बाजार में इस बार एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। जहां हर साल ईद से पहले बाजारों में भारी भीड़ उमड़ती है, वहीं इस

By INA News Desk
Mar 17, 2026 - 14:24
79 Views
Sambhal: ईरान-इज़रायल तनाव का असर: ईद बाजार में शिया ग्राहकों की कमी, फिर भी बिक्री रही स्थिर। 
ईरान-इज़रायल तनाव का असर: ईद बाजार में शिया ग्राहकों की कमी, फिर भी बिक्री रही स्थिर। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल के ईद बाजार में इस बार एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। जहां हर साल ईद से पहले बाजारों में भारी भीड़ उमड़ती है, वहीं इस बार खासतौर पर शिया समुदाय के ग्राहकों की कमी महसूस की गई। दुकानदारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर ईरान और इज़रायल के बीच बढ़ते तनाव का असर स्थानीय बाजारों तक दिखाई दे रहा है।

स्थानीय दुकानदार नजमुद्दीन अशरफी के अनुसार, “बिक्री तो ठीक-ठाक रही, लेकिन जो हमारे शिया समुदाय के ग्राहक हर साल बड़ी संख्या में आते थे, इस बार लगभग नदारद रहे। खासतौर पर सिरसी इलाके से आने वाले लोग बिल्कुल नहीं दिखे।” उन्होंने आगे बताया कि इस बदलाव की कोई स्पष्ट वजह तो सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि ईरान और इज़रायल के बीच चल रहे तनाव और वहां के हालातों का असर लोगों की भावनाओं और खर्च करने के तरीके पर पड़ा है। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को लेकर चल रही खबरों के बीच शिया समुदाय के लोगों ने इस बार सादगी से ईद मनाने का फैसला किया हो सकता है। हालांकि, दुकानदारों के लिए राहत की बात यह रही कि कुल मिलाकर बिक्री पर ज्यादा असर नहीं पड़ा और कारोबार लगभग पिछले साल के बराबर ही रहा। इसके बावजूद, बाजार में एक खास वर्ग की कमी ने माहौल को थोड़ा फीका जरूर कर दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक घटनाओं का असर अब सीधे स्थानीय स्तर पर भी देखने को मिलने लगा है, और यह बदलता ट्रेंड आने वाले समय में और स्पष्ट हो सकता है।

Also Read- Hathras : हाथरस एलाइट ने गुरु गौरव कप 2026 का खिताब जीता, फाइनल में अलीगढ़ स्कॉलर्स को हराया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow