Sambhal: महराना में चरागाह भूमि पर कब्जा, 70 बीघा जमीन पर खेती मकान, प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई। 

सम्भल जनपद के थाना नखासा क्षेत्र स्थित महराना गांव में ग्राम समाज की पशु चरागाह भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों

By INA News Desk
Mar 17, 2026 - 14:35
84 Views
Sambhal: महराना में चरागाह भूमि पर कब्जा, 70 बीघा जमीन पर खेती मकान, प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई। 
महराना में चरागाह भूमि पर कब्जा, 70 बीघा जमीन पर खेती मकान, प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जनपद के थाना नखासा क्षेत्र स्थित महराना गांव में ग्राम समाज की पशु चरागाह भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 70 बीघा जमीन, जो पशुओं के चरने के लिए निर्धारित है, उस पर कुछ दबंगों ने जबरन कब्जा कर फसल बो दी है। इस पर मकान भी बना लिए है। इस वजह से गांव के पशुपालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और पशुओं के लिए चारे का संकट गहराने लगा है।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इस मामले की शिकायत की गई, लेकिन अब जाकर प्रशासन हरकत में आया है। शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जिसमें कई लेखपाल और नायब तहसीलदार बबलू कुमार शामिल रहे। टीम ने जमीन की पैमाइश शुरू कर दी है ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके और कब्जा हटाने की कार्रवाई की जा सके। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन भारी पुलिस बल और आरआरएफ को भी मौके पर तैनात किया है, ताकि किसी प्रकार का विवाद या तनाव न उत्पन्न हो। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चरागाह भूमि को जल्द ही कब्जामुक्त कराया जाएगा, जिससे ग्रामीणों और पशुपालकों को राहत मिल सके।

Also Read- Lucknow : एलपीजी कालाबाजारी पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, अब तक 4,816 छापे, 70 एफआईआर और 10 गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow