Gorakhpur: गोरखपुर में पूर्व पार्षद की दिनदहाड़े हत्या, हमलावरों ने गोली मारकर चाकू से किया हमला।

चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मार्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद राजकुमार

Mar 17, 2026 - 14:43
70 Views
Gorakhpur: गोरखपुर में पूर्व पार्षद की दिनदहाड़े हत्या, हमलावरों ने गोली मारकर चाकू से किया हमला।

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मार्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब चार हमलावरों ने राजकुमार चौहान को घेर लिया। पहले उनके सिर में गोली मारी गई, इसके बाद सीने में चाकू से कई वार किए गए। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वह करीब 100 मीटर तक जान बचाने के लिए भागे, लेकिन बदमाशों ने पीछा कर दोबारा हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि हमलावर वारदात के बाद कुछ देर तक मौके पर ही बैठे रहे और उनकी मौत की पुष्टि होने के बाद फरार हो गए। यह भी जानकारी सामने आई है कि बदमाश अपनी गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी कर पैदल ही घटना स्थल तक पहुंचे थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Also Read- गाजियाबाद में ISI की बड़ी साजिश नाकाम: पुलिस ने पकड़े 6 जासूस, संवेदनशील ठिकानों पर सोलर CCTV लगाने की थी योजना।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow