Pilibhit : पीलीभीत में बाघ एक्सप्रेस पहुंची भगवंतागंज गांव, लोगों को वन्यजीव संरक्षण की जानकारी दी
कार्यक्रम में बाघ एक्सप्रेस में लगी टीवी पर सहअस्तित्व से जुड़ी छोटी फिल्में दिखाई गईं। नुक्कड़ नाटक और बातचीत के सत्रों के जरिए स्थानीय लोगों को वन्यजीव संरक्षण और उनके साथ
Report : कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए पीलीभीत- उत्तर प्रदेश
पीलीभीत। मानव और वन्यजीवों के बीच सहअस्तित्व बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे बाघ एक्सप्रेस जागरूकता अभियान का कार्यक्रम भगवंतागंज गांव में आयोजित हुआ। पीलीभीत टाइगर रिजर्व और एम3एम फाउंडेशन के सहयोग से चले इस कार्यक्रम में करीब 180 लोग शामिल हुए। लोगों ने इसमें उत्साह से हिस्सा लिया और पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में बाघ एक्सप्रेस में लगी टीवी पर सहअस्तित्व से जुड़ी छोटी फिल्में दिखाई गईं। नुक्कड़ नाटक और बातचीत के सत्रों के जरिए स्थानीय लोगों को वन्यजीव संरक्षण और उनके साथ सामंजस्य से रहने के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का संचालन बाघ मित्र राजीव कुमार ने किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी पूरनपुर मौजूद रहे। कलाकारों ने रोचक नुक्कड़ नाटक पेश किए, जिनमें वन्यजीवों के रहने की जगह की रक्षा, मानव गतिविधियों से होने वाले खतरे और बाघों सहित अन्य जानवरों के संरक्षण की जरूरत पर जोर दिया गया।
किसान, महिलाएं, बच्चे और युवा उत्साह से शामिल हुए और संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम के बाद वन्यजीवों से सुरक्षा के उपाय बताने वाले पर्चे भी बांटे गए। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के उप निदेशक मनीष सिंह ने बताया कि बाघ एक्सप्रेस का मकसद सिर्फ जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि लोगों को वन्यजीवों के साथ सुरक्षित और अच्छे संबंध बनाने के लिए प्रेरित करना भी है।
Also Click : Hathras : हाथरस में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में चोरी, लूट और अतिक्रमण जैसी समस्याएं उठीं
What's Your Reaction?











