Pilibhit : पंडित जियालाल स्कूल के बच्चों ने चूका पिकनिक स्पॉट की सैर कर लिया जंगल का मजा

मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस से जीप में सवार होकर बच्चे चूका पहुंचे। उप प्रभागीय वन अधिकारी रामचंद्र सिंह और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अधिकारी नरेश कुमार ने बच्चों को जंगल, व

By INA News Desk
Dec 4, 2025 - 23:20
56 Views
Pilibhit : पंडित जियालाल स्कूल के बच्चों ने चूका पिकनिक स्पॉट की सैर कर लिया जंगल का मजा
Pilibhit : पंडित जियालाल स्कूल के बच्चों ने चूका पिकनिक स्पॉट की सैर कर लिया जंगल का मजा
Advertisement
Advertisement

पूरनपुर क्षेत्र के गांव सपहा स्थित पंडित जियालाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ पीलीभीत टाइगर रिजर्व के खूबसूरत चूका पिकनिक स्पॉट का भ्रमण किया। मिनी गोवा कहे जाने वाले इस स्थान को देखकर बच्चे बहुत उत्साहित हुए।बच्चे पहली बार शैक्षिक यात्रा पर निकले थे। उन्होंने बाइफरकेशन, सप्त सरोवर और जंगल के अन्य हिस्सों को करीब से देखा। रास्ते में हिरण, चीतल और मगरमच्छ जैसे जंगली जानवर दिखाई दिए, जिससे सभी का रोमांच बढ़ गया। लाल पुल और चूका गेट के मनोरम दृश्य भी बच्चों को बहुत अच्छे लगे।मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस से जीप में सवार होकर बच्चे चूका पहुंचे। उप प्रभागीय वन अधिकारी रामचंद्र सिंह और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अधिकारी नरेश कुमार ने बच्चों को जंगल, वन्यजीवों और प्रकृति संरक्षण के बारे में रोचक जानकारी दी। दोनों अधिकारियों ने बच्चों को बड़ा होकर वन सेवा चुनने के लिए प्रेरित भी किया।

स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह और महोफ के क्षेत्राधिकारी सहेंद्र सिंह यादव को यात्रा की अनुमति और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया। शिक्षक सचिन तिवारी, अलका सिंह, वीरेंद्र सिंह, रुचि, रामकुमार राठौर, अरविंद शर्मा सहित अन्य साथ थे। बच्चों ने पूरी यात्रा में खूब मस्ती की और जंगल की सुंदरता को यादगार बना लिया।

Also Click : Lucknow : एस आई आर डी मे विभिन्न विषयो पर विशेषज्ञो द्वारा दिया जा रहा है प्रशिक्षण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement