Pilibhit : पीटीआर से सटे गांवों के किसानों की आमदनी बढ़ाने हेतु कृषि विविधीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

विश्व प्रकृति निधि भारत एवं पीलीभीत टाइगर रिजर्व ने संयुक्त रूप से पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटे गांवों के किसानों को जागरूक करते हुए कृषि विविधीकरण

By INA News Desk
Oct 10, 2025 - 21:17
58 Views
Pilibhit : पीटीआर से सटे गांवों के किसानों की आमदनी बढ़ाने हेतु कृषि विविधीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन
Pilibhit : पीटीआर से सटे गांवों के किसानों की आमदनी बढ़ाने हेतु कृषि विविधीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

विश्व प्रकृति निधि भारत और पीलीभीत टाइगर रिजर्व ने संयुक्त रूप से कार्यशाला का किया आयोजन

Report : कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए पीलीभीत- उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : टाइगर रिजर्व से लगे गांवों में किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए कृषि विविधिकरण कार्यशाला का आयोजन पीलीभीत टाइगर रिजर्व एवं विश्व प्रकृति निधि भारत के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यशाला में किसानों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

विश्व प्रकृति निधि भारत एवं पीलीभीत टाइगर रिजर्व ने संयुक्त रूप से पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटे गांवों के किसानों को जागरूक करते हुए कृषि विविधीकरण कार्यशाला का आयोजन किया।कार्यक्रम में जिला गन्ना अधिकारी खुशी राम भार्गव ने कहा कि शरद ऋतु गन्ना वुबाई के लिए उत्तम है। गन्ना चार फिट की दूरी पर लगा कर सह फसली खेती कर किसान अधिक लाभ कमा सकते है।सीतापुर के बांस विशेषज्ञ कमलेश सिंह ने कहा कि बांस तराई के लिए मुफीद फसल है। एक बार लगाकर 40 वषों तक काटा जा सकता है। इसकी देखभाल भी कम है। प्रारम्भ में सह फसली फसलों के साथ अधिक लाभ कमाया जा सकता है। बांस खेतो से ही बिक्री हो जाता है।

प्रभागीय वनाधिकारी पीलीभीत टाइगर रिजर्व मनीष सिंह ने कहा कि मैं पिछले पांच वर्षों से बांस लगाने वाले किसानों की समृद्धि को देख रहा हूं। बांस की मांग बहुत अधिक है। इससे आमदनी में वृद्धि होगी और पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा। प्रभागीय निदेशक वन एवं वन्यजीव प्रभाग भरत कुमार डी के ने कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं कि वो बाई के समय किसानों को बांस की पौध निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।नरेश कुमार वरिष्ठ परियोजना अधिकारी विश्व प्रकृति निधि भारत ने कहा गढ़ा कारीडोर में किसानों को उन्नत कृषि में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं।जो किसान गन्ना तथा बांस लगाना चहाते है। विश्व प्रकृति निधि उनको निशुल्क बीज उपलब्ध करायेगा।

कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी राबिन सिंह, सोबरन लाल, परियोजना अधिकारी देवल कदम, बनबारी लाल, राहुल कुमार, एसपीओ राजेन्द्र कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीणों एवं किसानों ने प्रतिभाग किया।

Also Click : ग्वालियर में बीएन राव की 35 फुट ऊंची मूर्ति लगेगी, अनिल मिश्रा ने किया भूमि पूजन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow