Pilibhit : केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने शारदा नदी पर निर्माणाधीन पुल को गुणवत्ता पूर्वक एवं समयावधि में बनाए जाने का संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

जनपद पूरनपुर तहसील क्षेत्र धनाराघाट के शारदा नदी पर पक्के पुल का निर्माण किया जा रहा है। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान तथा पीलीभीत सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमं

By INA News Desk
Jan 22, 2026 - 21:18
36 Views
Pilibhit : केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने शारदा नदी पर निर्माणाधीन पुल को गुणवत्ता पूर्वक एवं समयावधि में बनाए जाने का संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
Pilibhit : केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने शारदा नदी पर निर्माणाधीन पुल को गुणवत्ता पूर्वक एवं समयावधि में बनाए जाने का संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
Advertisement
Advertisement

Report : कुँवर निर्भय सिंह आईएनए पीलीभीत- उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : जनपद के सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने जनपद में अपने एक दिवसीय भ्रमण के दौरान शारदा नदी पर बनाए जा रहे पक्के पुल के निर्माण को गुणवत्ता पूर्वक समायाविधि में बनाये जाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। शारदा नदी में मौनी अमावस्या के पर तीन युवकों की मौत पर गहरा दुख जताते हुए उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्ति की।

जनपद पूरनपुर तहसील क्षेत्र धनाराघाट के शारदा नदी पर पक्के पुल का निर्माण किया जा रहा है। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान तथा पीलीभीत सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के सतत प्रयासों से स्वीकृत यह पुल क्षेत्र के लिए विकास की बड़ी सौगात साबित होगा। गुरुवार को जनपद के सांसद केन्द्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद अपने एक दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने पूरनपुर तहसील क्षेत्र के शारदा नदी के धनाराघाट पहुंचकर निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से निर्माण की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और गुणवत्ता के साथ समयबद्धता ढंग से कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हजारा क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग अब साकार हो रही है। पुल के निर्माण से तहसील और जिला मुख्यालय तक आवागमन सुगम होगा तथा बरसात और बाढ़ के समय होने वाली परेशानियों से भी लोगों को स्थायी राहत मिलेगी। क्षेत्रीय लोगों ने शारदा नदी पर के पक्के पुल निर्माण के अभूतपूर्व कार्य के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री का आभार जताया।पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने भी पुल निर्माण के लिए केन्द्र व राज्य सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस पुल के बन जाने से क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी तथा विकास को नई गति मिलेगी। वहीं, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने टाटरगंज मार्ग से संबंधित समस्या भी उठाई। बताया गया कि ग्राम सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज अभी तक पक्के मार्ग से नहीं जुड़ पाया है। लोक निर्माण विभाग पीलीभीत द्वारा वन विभाग लखीमपुर खीरी से एनओसी के लिए आवेदन किया गया है, लेकिन अब तक एनओसी जारी नहीं हो सकी है।

इसके अलावा बस स्टैंड अखण्ड फार्म नंबर-02 पीडब्ल्यूडी रोड से टोपी फार्म व रामा फार्म होते हुए टिब्बा (मजरा कबीरगंज) को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण की मांग भी रखी गई, जो जर्जर हालत में है और आवागमन में भारी परेशानी का कारण बनी हुई है। निरीक्षण व मुआवजा वितरण कार्यक्रम के दौरान पीलीभीत शाहजहांपुर विधानसभा परिषद डॉक्टर डाक्टर सुधीर शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

मौनी अमावस्या के पर्व पर शारदा नदी में स्नान के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले दो किशोरों और एक युवक के घर पहुंच कर केन्द्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और सरकार इस कठिन समय में दुखित परिवारों के साथ खड़ी है।

Also Click : Moradabad : एमडीए की सख्त कार्रवाई- पाकबड़ा में दो स्थानों पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, बुलडोजर चला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement