Lucknow: प्रदेश में श्रमिकों के हितार्थ महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित है- कल्पना श्रीवास्तव
प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश भवन संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के हितार्थ महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित हैं। यह जानकारी
लखनऊ. प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश भवन संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के हितार्थ महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित हैं। यह जानकारी अपर श्रमायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने दी।
उन्होने बताया कि कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत श्रमिकों की दो पुत्रियों के विवाह हेतु आर्थिक सहायता दी जाती है। इसी प्रकार मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत श्रमिकों की दो संतानों तक के जन्म होने पर उनके समुचित एवं पौष्टिक आहार हेतु आर्थिक सहायता दी जाती है। संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत श्रमिकों की दो संतानों तक को कक्षा एक से उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति दी जाती है। गंभीर बीमारी सहायता योजना के अंतर्गत सरकारी/स्वायत्ताशासी चिकित्सालयों अथवा ै।ब्भ्प्ै इम्पैनल्ड इलाज कराने पर आयुष्मान भारत योजना में देय हितलाभ के समतुल्य राशि पूर्ण प्रतिपूर्ति की जाती है। निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यंागता सहायता योजना के तहत निर्माण श्रमिकों की मृत्यु होने की दशा में उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती हैं। अटल आवासीय विद्यालय योजना के अंतर्गत कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक निशुल्क गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
उन्होने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित किसी भी योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु निर्माण श्रमिक का बोर्ड के अंतर्गत निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकृत होना एवं पंजीयन का नियमानुसार नवीनीकरण होना अनिवार्य है। बोर्ड के अंतर्गत निर्माण श्रमिक अपना पंजीकरण एवं पंजीकृत निर्माण श्रमिक अपना नवीनीकरण ब्ण्ैण्ब्ण् ई-डिस्ट्रिक्ट सेन्टर, ब्ण्ैण्ब्ण् म.हवअ सेन्टर के माध्यम से करा सकते हैं। ऐसे श्रमिक जिनका लेबर कार्ड/श्रमिक पंजीकरण कार्ड बना हुआ है परंतु उनके द्वारा अपने लेबर/श्रमिक पंजीकरण कार्ड का नवीनीकरण पिछले 4 वर्ष या उससे अधिक समय से नहीं कराया गया है, उन्हें दिनांक 15.10.2025 के उपरांत निष्क्रिय सूची में सम्मिलित कर दिया जाएगा तथा निष्क्रिय सूची के श्रमिकों की गणना पंजीकृत निर्माण श्रमिकों में नहीं की जाएगी। इस संबंध में समस्त पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को सूचित किया गया है कि निर्माण श्रमिक अपने लेबर कार्ड का नवीनीकरण अपने नजदीकी ब्ण्ैण्ब्ण् ई-डिस्ट्रिक्ट सेन्टर, ब्ण्ैण्ब्ण् म.हवअ सेन्टर एवं बोर्ड वेबसाइट के माध्यम से करा सकते है एवं बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं, पंजीयन प्रक्रिया एवं नवीनीकरण की अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट नचइवबूण्पद से प्राप्त की जा सकती है।
Also Raed- Varanasi: शांति व सौहार्द का मार्ग प्रशस्त करना है तो सबको सनातन धर्म की ही शरण में आना पड़ेगाः योगी
What's Your Reaction?