पीलीभीत न्यूज़: न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं जनपद न्यायाधीश के द्वारा जिला कारागार का किया गया औचक निरीक्षण। 

Jul 17, 2024 - 11:23
52 Views
पीलीभीत न्यूज़: न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं जनपद न्यायाधीश के द्वारा जिला कारागार का किया गया औचक निरीक्षण। 
  • बंन्दियों से की वार्ता, जानी समस्याऐं एवं बंदियों की समस्याओं का निस्तारण करने के दिये निर्देश

रिपोर्ट- कुँवर निर्भय सिंह

पीलीभीत। न्यायमूर्ति  सुभाष विद्यार्थी उच्च न्यायालय इलाहाबाद, प्रशानिक न्यायाधीश जनपद न्यायालय पीलीभीत एवं जनपद न्यायाधीश  जितेन्द्र कुमार सिन्हा द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान  न्यायाधीश द्वारा कारागार में बन्दियों के बैरकों, किशोर बैरक, महिला बैरक, भोजनालय, अस्पताल का निरीक्षण किया गया।  

न्यायमूर्ति द्वारा बैरक के निरीक्षण के दौरान बंदियों से बातचीत करते हुये उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।  न्यायमूर्ति द्वारा महिला बैरक में महिला बंदियों से बातचीत करते हुये उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में भी जानकारी ली गई। 

न्यायामूर्ति द्वारा अस्पताल निरीक्षण के दौरान बीमार बंदियों से बातचीत करते हुये उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई और वहां उपस्थित डाॅक्टर को कडे निर्देश देते हुए कहा कि बीमार बंदियों की स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि मानक के अनुरूप बंदियों को समस्त सुविधायें उपलब्ध कराई जाये। निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति द्वारा साफ सफाई की व्यवस्था देखी गई और निर्देशित किया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप बंदियों को भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये। इसके साथ ही उन्होंने जेल परिसर में पौधों का रोपण किया तथा कारागार की  साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। 

इसे भी पढ़ें:-  पीलीभीत न्यूज़: राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने जिलाधिकारी के साथ मार्ग कटान की देखी स्थिति।

निरीक्षण के दौरान अपर जिला जज/पूर्ण कालिक सचिव  सुनील कुमार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  पूजा गुप्ता, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय, जेल अधीक्षक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow