पीलीभीत आईएनए न्यूज़: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण। 

Aug 31, 2024 - 18:50
56 Views
पीलीभीत आईएनए न्यूज़: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण। 

पीलीभीत। जिलाधिकारी  संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक  अविनाश पांडेय ने  जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कारागार में स्थित भोजनालय, अस्पताल, बैरक नम्बर 03,04,05 व किशोर बैरक जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुरूष बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। बैरक के निरीक्षण के दौरान बंदियों से बातचीत करते हुये उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।

इसे भी पढ़ें:- अयोध्या आईएनए न्यूज़: लाल टोपी से घबरा गई है बीजेपी- अवधेश प्रसाद पासी

जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती बीमार बंदियों के बारे में चिकित्सकों से उनकी जानकारी ली  और वहां उपस्थित डाॅक्टर को कडे निर्देश देते हुए कहा कि बीमार बंदियों की स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि मानक के अनुरूप बंदियों को समस्त सुविधायें उपलब्ध कराई जाये। इसके साथ ही साथ साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक व  जेलर, सहित अन्य उपस्थित रहे।

कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए पीलीभीत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow