अयोध्या आईएनए न्यूज़: लाल टोपी से घबरा गई है बीजेपी- अवधेश प्रसाद पासी

Aug 31, 2024 - 12:34
71 Views
अयोध्या आईएनए न्यूज़: लाल टोपी से घबरा गई है बीजेपी- अवधेश प्रसाद पासी

अयोध्या। भाजपा द्वारा 'लाल टोपी, काले कारनामे' के बयान पर अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा लाल टोपी से डर गई है क्योंकि उन्हें इस बात का अहसास हो गया है कि यही टोपी उन्हें सत्ता से बाहर करेगी। सांसद ने बताया कि अयोध्या में लोकसभा चुनाव हारने के बाद से ही भाजपा पूरी तरह से समाजवादी पार्टी की लाल टोपी से घबराई हुई है। लोकसभा में समाजवादी पार्टी तीसरी बड़ी ताकत बन गई है और आने वाले उपचुनाव में भी यही पार्टी भाजपा को हराएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाजवादी पार्टी उपचुनाव में सभी सीटों पर विजय हासिल करेगी। 

सांसद ने कहा कि भाजपा को पता है कि मिल्कीपुर सीट समाजवादी पार्टी ही जीतेगी, और इसी वजह से भाजपा दहशत में है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी उपचुनाव को लेकर मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है, जो कभी पूरे नहीं होंगे। मिल्कीपुर सीट पर समाजवादी पार्टी 65 से 70 हजार वोटों से जीत हासिल करेगी। 

इसे भी पढ़ें:- हापुड़ आईएनए न्यूज़: रूपए दोगुने करने को लेकर की गई ठगी में हापुड़ में तैनात सिपाही समेत छह दबोचे।

इसके अलावा, सर्किल रेट बढ़ाए जाने की प्रक्रिया पर भी सांसद अवधेश प्रसाद ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में मार्च माह में सर्किल रेट बढ़ाया जाता है, लेकिन अयोध्या जनपद में 2017 से अब तक यह रेट नहीं बढ़ाया गया है। सांसद ने इस मुद्दे को लोकसभा में भी उठाया था और उन्होंने मांग की कि सर्किल रेट को 2017 से प्रभावी माना जाए, ताकि किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा मिल सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow