अयोध्या आईएनए न्यूज़: राम नगरी में 16 जगहों पर बनेगा वेंडिंग जोन, शहर व मार्गों पर जाम से भी मिलेगी मुक्ति, लगने वाले ठेले भी दिखेंगे व्यवस्थित।
श्री राम की धर्म नगर अयोध्या को जाम मुक्त बनाने के लिए धार्मिक नगरी को सजाने व संवारने के लिए राम नगरी अयोध्या में जल्द....
रिपोर्ट- देव बक्श वर्मा
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की धर्म नगर अयोध्या को जाम मुक्त बनाने के लिए धार्मिक नगरी को सजाने व संवारने के लिए राम नगरी अयोध्या में जल्द ही वेंडिंग जोन बनेगा। इसके लिए 16 जगहों को चिह्नित किया गया है। वेंडिंग जोन बनते ही न सिर्फ इधर-उधर खड़े ठेले व्यवस्थित हो जाएंगे बल्कि शहर को जाम से भी निजात मिल जाएगी।
वेंडिंग जोन सबसे अधिक सिविल लाइन्स एरिया को कवर करेगा क्योंकि रिकाबगंज से हनुमानगढ़ी के बीच दो किमी क्षेत्र के अंदर कई जगहों को वेंडिंग जोन के लिए चिह्नित किया गया है। इस जोन में अधिकतर खाद्य पदार्थ ही बेचे जा सकेंगे।अयोध्या में मंदिर निर्माण के साथ ही प्रदेश की सरकार ने अयोध्या के लिए खजाना खोल दिया है। करोडों के विकास कार्य कराए गए हैं। अयोध्या के मार्गों पर करोड़ों खर्च करके सड़कों का चौड़ीकरण किया गया, जिसमें रामपथ, धर्मपथ व भक्तिपथ इत्यादि शामिल हैं।
इन मार्गों पर आए दिन अतिक्रमण देखा जाता रहा है। रामपट 13 किलोमीटर लंबा है नया घाट से लेकर सहादतगंज तक है कोई भी इलाका ऐसा नहीं है जहां पर रामपत पर अतिक्रमण न हो फोर लेन सड़क होते हुए तू लेने ही दिखाई पड़ती है शेष ठेला वालों से वहां वालों से दो पहिया चार पहिया से पूरी तरह से अतिक्रमण के घेरे में रहती लगातार ठेला वाले इस पर दुकानें लगाते हैं, जिससे मार्गों की सुंदरता को न सिर्फ जाम लगता है, बल्कि जाम की स्थिति भी बनती है उससे भी निजात मिलेगा। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए नगर निगम ने 16 स्थानों पर वेंडिंग बनाने का प्रस्ताव दिया, जिस पर सहमति भी बन गई है।
इसे भी पढ़ें:- हरदोई आईएनए न्यूज़: पड़ोसी ने पड़ोसी को बांके से काट कर उतारा मौत के घाट, गांव में फैली सनसनी पसरा सन्नाटा।
वेंडिंग जोन में सिर्फ खाद्य सामग्रियों की ही बिक्री हो सकेगी। वेंडिंग जोन में ठेला लगाने वाले को सफाई, शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाएं भी दी जाएंगी। नगर निगम के अधिकारियों का मानना है कि जल्द ही चयनित स्थलों पर नगर आयुक्त संतोष शर्मा की अध्यक्षता में बैठक होनी है। उसमें जगहों पर चर्चा व अलॉटमेंट संबंधी चर्चा भी होगी।
ये स्थान हुए हैं चिह्नित
- टेढ़ी बाजार से मोहबरा रोड
- श्रीराम हास्पिटल पानी टंकी के समीप
- पुष्पराज तिराहा अपोजिट
- सहादतगंज से हनुमानगढ़ी 150 मीटर
- देवकाली तिराहा नाला के समीप
- रोडवेज पर ईदगाह पश्चिम दीवार से सर्किल हाउस
- नियावां चौराहे से मछली बाजार बड़े नाले की तरफ वार्ड नियांवा (गौरापट्टी)
- सेन्ट्रल बैंक के सामने शाम 05.00 बजे के बाद वार्ड-13 सिविल लाइन मोहल्ला सिविल लाइन।
- साहबगंज गुड़िया रोड शाम 05.00 बजे के बाद वार्ड-5 साहबगंज ।
- गुलाबाबाड़ी मैदान
- स्टेशन रोड पर स्थित अवैध गुमटियों को हटाकर
- नाका हनुमानगढ़ी से अग्रसेन चौराहे तक
- होटल कृष्णा पैलेस के सामने, अतिक्रमण हटवाकर।
- टेढ़ी बाजार से महोबरा पुल के नीचे।
- अयोध्या विकास प्राधिकरण जाने वाली सड़क।
- दर्शननगर स्थित सूर्यकुंड के चारों तरफ बेंडिंग जॉन बनेगा इसके पर जाने से आम लोगों को काफी सहूलियत होगी आसानी से खाद्य सामग्री भी उपलब्ध होगी ठेला कुची वाले व्यवस्थित हो जाएंगे और सड़कों पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगा अयोध्या धाम नगरी की सुंदरता भी बढ़ेगी।
What's Your Reaction?











