अयोध्या आईएनए न्यूज़: आठवें दीपोत्सव की तैयारी शुरू , 30 अक्तूबर को 25 लाख से अधिक दीये से जग मग होगी अयोध्या।

Sep 2, 2024 - 15:17
65 Views
अयोध्या आईएनए न्यूज़: आठवें दीपोत्सव की तैयारी शुरू , 30 अक्तूबर को 25 लाख से अधिक दीये से जग मग होगी अयोध्या।
  • एक बार पुन:  बनेगा विश्व रिकार्ड , सरयू पुल पर दर्शक दीर्घा, राम की पैड़ी पर बनेगी चित्रकला, 27 हजार वालेंटियर, 25 लाख से अधिक दीये जलायेगे। 

रिपोर्ट- देव बक्श वर्मा

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की धर्म नगरी अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी शुरू हो गया है। अयोध्या।आठवें दीपोत्सव की तैयारी शुरू , 30 अक्तूबर को 25 लाख से अधिक दीये से जग मग होगी अयोध्या, 27 हजार वालेंटियर, 25 लाख से अधिक दीये जलायेगे, एक बार पुन:  बनेगा विश्व रिकार्ड , सरयू पुल पर दर्शक दीर्घा, राम की पैड़ी पर बनेगी चित्रकला ऐसे में डीएम ने तैयारियों का जायजा लिया। सरयू पुल पर बन रही दर्शक दीर्घा में देरी पर फटकार लगाई और राम की पैड़ी पर चित्रकला 15 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए। दीपोत्सव से पहले निर्माण कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश भी दिए।

अयोध्या जिला प्रशासन प्रांतीय मेला दीपोत्सव की तैयारियों में जुट गया है। आठवें दीपोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। 30 अक्तूबर को 25 लाख से अधिक दीये जलाकर एक बार पुन: विश्व रिकार्ड बनाने के लिए होमवर्क शुरू हो गया है। इस बीच जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने  सरयू नदी के तट पर चलित परियोजनाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सरयू नदी के गोण्डा पुल से लेकर लक्ष्मण किला तक एवं दर्शक दीर्घा परियोजना का निरीक्षण किया गया।

इसे भी पढ़ें:- मध्यप्रदेश आईएनए न्यूज़: विकास के दावों का आईना दिखा रहे कांग्रेसी- सड़क के गड्डों में गाड़ दिए भाजपा के झंडे,कहा 6 माह में खुल गई सड़क की गुणवत्ता और भाजपा के विकास की पोल,की जमकर नरेबाजियाँ।

समस्त कार्यों को दीपोत्सव से पूर्व गुणवत्ता पूर्ण ढंग से कार्य को पूरा करे। तथा सरयू आरती पर चल रहे शेड के निर्माण में भी तेजी लाने के लिए कहा। सरयू आरती स्थल पर सीढ़ियों पर पत्थरों को एक बराबर लगाने के निर्देश दिये। ताकि श्रद्वालुओं को चलने में किसी प्रकार की असुविधा न हों। निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी अयोध्या, अपर जिलाधिकारी अयोध्या, यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन निर्माण इकाई-11, अयोध्या के सहायक परियोजना प्रबन्धक व अवर अभियन्ता एवं सम्बन्धित फर्म के इंजीनियर उपस्थित रहे।

दीपोत्सव मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के निर्देश पर कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. एसएस मिश्र को नोडल अधिकारी नामित किया है। जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश पर अवध विवि दीपोत्सव-2024 में निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने की कमर कस ली है। विवि के लगभग 27 हजार वालेंटियर 25 लाख से अधिक दीये जलाकर पिछले विश्व रिकार्ड 22 लाख 75 हजार दीये का रिकार्ड तोड़ेंगे। रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार भव्य दीपोत्सवआयोजित होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow