सम्भल आईएनए न्यूज़: 17 गोल्ड, 08 सिल्वर ओर 09 ब्रॉज लेकर सम्भल ने बिखेरा जलवा।
रिपोर्ट- उवैस दानिश
- ओपन स्टेट ताईक्वांडो प्रतियोगिता में सम्भल रहा प्रथम, काशिश, कासिम व आशीष बने बेस्ट फाईटर
सम्भल। ओपन स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे 11 टीमों ने प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन कर सार्टिफिकेट, मेडल व शील्ड हासिल की। अतिथियों द्वारा सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया गया।
सम्भल नगर के हसनपुर मार्ग स्थित एक स्कूल में फ्लाईंग ज़ोन इण्टरनैशनल एकेडमी के तत्वाधान मे फाउंडर व कोच मोहम्मद ताजवर एवं ज़ाकिर हुसैन की देखरेख में ओपन स्टेट ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कई राज्यों व कई जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग करते हुए फाइट की ओर शील्ड व मेडल जीते कार्यक्रम में अतिथि विधायक पुत्र सुहैल इकबाल, आशु शर्मा जरनल सिक्रेटरी डिस्ट्रिक ओलम्पिक एसोसिएशन सम्भल, ख्वाजा मोहम्मद फहीम डायरेक्टर कायनात विद्यालय रहे।
अंत मे फ्लाईंग ज़ोन इण्टर नैशनल एकैडमी सम्भल के फाउण्डर/हेडकोच मौहम्मद ताजवर सभी का आभार प्रकट किया। प्रतियोगिता मे 17 गोल्ड, 08 सिल्वर ओर 09 ब्रॉज लेकर सम्भल टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। 11 गोल्ड, 05 सिल्वर ओर 05 ब्रॉज जीतकर फतेहपुर टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 09 गोल्ड, 06 सिल्वर ओर 03 ब्रॉज जीतकर जोनपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिसमे उत्तराखण्ड देहरादून, रायबरेली, जोनपुर, फतेहपुर, अलीगढ़, लखनऊ, बरेली, सम्भल, गाज़ियाबाद, नोएडा, चन्दौसी टीमो के 150 प्रतिभाग प्रतियोगिता मे शामिल हुए। इस प्रतियोगिता मे बेस्ट फाइटर का अवार्ड भी चुना गया जिसमे सम्भल की छात्रा कशिश, कासिम तथा चन्दौसी के छात्र आशीष यादव ने बेस्ट फाईटर का अवार्ड प्राप्त कर केश प्राईज़ प्राप्त किया।
इसे भी पढ़ें:- सरकार की खेल पॉलिसी से प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिला मंच: सीएम योगी
मास्टर गनेश खेलो यूथ ताईक्वांडो के अध्यक्ष के मार्ग दर्शन मे कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर ज़ाकिर हुसैन, हाजी मोनिस, फज़ले हक़ एडवोकेट, मो0 फहीम, अन्सार हुसैन, फरदीन खान, मो0 फेसल, आतिया आमिल, कशिश कासिम, अस्मा आमिल, हरीम हारिस, मरियम फातिमा, अनाया फातिमा, अरफ़ा हिलाल, याहया हारिस, मोहम्मद जियान, उमैर वारसी, साकिब वारसी, आरिश वारसी, मोहम्मद फेसल, मोहम्मद हुसैन, सय्यद मोहम्मद माज, अदील हसन, अहमद ज़म्माम, अबुबकर सिद्दीकी, अम्मार उल इस्लाम, मोहम्मद अफ्फान, मोहम्मद जियान, रफ़अत इलाही, अब्दुल हादी, मोहम्मद जियान, मोहम्मद हसन, गुलाम नबी, दिनेश कुमार, मुअव्विज़ शरीफ, मोहम्मद फहद, सुजल त्यागी, तुषार गुप्ता, नजीर आदि रहे। प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने मे फ्लाईंग ज़ोन इण्टरनैशनल एकेडमी का पूरा सहयोग रहा।
What's Your Reaction?











