गाजीपुर आईएनए न्यूज़:- डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण, बोलीं डीएम- किसी भी दशा में जेल के अंदर नहीं जाने पाए मोबाइल। 

By INA News Desk
Aug 30, 2024 - 18:23
53 Views
गाजीपुर आईएनए न्यूज़:- डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण, बोलीं डीएम- किसी भी दशा में जेल के अंदर नहीं जाने पाए मोबाइल। 

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा ने जिला कारागार गाजीपुर का स्थलीय निरीक्षण  किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार मे कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर, का निरीक्षण किया तथा  कारागार में लगाये सी सी टी वी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। जिलाधिकारी ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के सम्बन्ध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें:- सम्भल आईएनए न्यूज़: एआरटीओ ऑफिस पर गिरी बिजली, पाँच लाख का नुकसान।

जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गयी, इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गयां। बैरको मे बन्दियो के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिनं बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल का प्रवेश न होने पाये इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाए इसके अतिरिक्त महिला बन्दी गृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement