Ayodhya : राम मंदिर अभेद्य किले की तरह बनेगा, 4 किलोमीटर बाउंड्री वॉल और वॉच टावर से होगी मजबूत सुरक्षा

उन्होंने बताया कि मंदिर के चारों ओर लगभग 4 किलोमीटर लंबी हाईटेक बाउंड्री वॉल का निर्माण शुरू हो चुका है। इस दीवार में अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण, सेंसर और निगरानी सि

By INA News Desk
Jan 5, 2026 - 00:09
53 Views
Ayodhya : राम मंदिर अभेद्य किले की तरह बनेगा, 4 किलोमीटर बाउंड्री वॉल और वॉच टावर से होगी मजबूत सुरक्षा
Ayodhya : राम मंदिर अभेद्य किले की तरह बनेगा, 4 किलोमीटर बाउंड्री वॉल और वॉच टावर से होगी मजबूत सुरक्षा
Advertisement
Advertisement

अयोध्या। राम मंदिर की सुरक्षा को पूरी तरह मजबूत बनाने के लिए व्यापक तैयारियां हो रही हैं। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की और चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मंदिर के चारों ओर लगभग 4 किलोमीटर लंबी हाईटेक बाउंड्री वॉल का निर्माण शुरू हो चुका है। इस दीवार में अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण, सेंसर और निगरानी सिस्टम लगाए जा रहे हैं, ताकि हर गतिविधि पर सतर्क नजर रखी जा सके।

गेट नंबर 11 (आदि शंकराचार्य द्वार) का निर्माण पूरा हो गया है और यहां आधुनिक सुरक्षा सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं। गेट नंबर 3 के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। मंदिर परिसर की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए चार वॉच टावर बनाए जाएंगे। इन टावरों और बाउंड्री वॉल के मॉडल को मंजूरी मिल चुकी है तथा निर्माण शीघ्र शुरू होगा। कुछ महत्वपूर्ण सुरक्षा उपायों को गोपनीय रखा गया है, ताकि किसी भी चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर देते हुए नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि सप्त ऋषियों के मंदिर के दर्शन की व्यवस्था जल्द शुरू होगी, जिससे परिसर में आध्यात्मिक अनुभव और बढ़ेगा।

Also Click : ट्रंप कर सकते हैं तो मोदी क्यों नहीं? ओवैसी की मांग- 26/11 के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को पाकिस्तान से लाओ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement