Ayodhya : अयोध्या में रामनगरी को दो नए सुलभ शौचालय समर्पित

महापौर ने उद्घाटन से पहले आयोजित समारोह में कहा कि अयोध्या अब अवसरों से भरा शहर बन गया है। यहां हर महीने देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं। इसलिए समाज

Jan 8, 2026 - 22:47
 0  15
Ayodhya : अयोध्या में रामनगरी को दो नए सुलभ शौचालय समर्पित
Ayodhya : अयोध्या में रामनगरी को दो नए सुलभ शौचालय समर्पित

अयोध्या में महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने रामपथ पर दो सुलभ शौचालयों का लोकार्पण किया। ये शौचालय सरदार गणपति राय सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में बनाए गए हैं। इनका निर्माण टाइनी टाट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सहयोग से हुआ है। इनका संचालन टाइनी टाट्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स और अयोध्या विकास प्राधिकरण मिलकर करेंगे। प्रत्येक शौचालय में पांच-पांच सीट हैं। एक शौचालय का उपयोग स्कूल के छात्र करेंगे, जबकि दूसरे का लाभ रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा।

महापौर ने उद्घाटन से पहले आयोजित समारोह में कहा कि अयोध्या अब अवसरों से भरा शहर बन गया है। यहां हर महीने देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं। इसलिए समाज की जिम्मेदारी है कि वह शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करे। टाइनी टाट्स की निदेशक बिन्नी सिंह ने पर्यावरण संरक्षण पर बात की। उन्होंने फलदार पेड़ लगाने की अपील की, जिससे पर्यावरण की रक्षा के साथ पक्षियों को भोजन भी मिलेगा।

कार्यक्रम में साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य दानपति तिवारी, विद्या मंदिर के प्रबंधक प्रमोदकांत, पार्षद अनिकेत यादव, राजकरण, पूर्व सभासद रमाकांत विश्वकर्मा, सरदार रणजीत सिंह, गुनीत औलख, प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र शर्मा और मुक्ति श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एकता भूटानी और वंदना सिंह ने किया।

Also Click : Rae Bareli : रायबरेली के परिषदीय विद्यालयों में तीन हजार बच्चों को अब तक नहीं मिली डीबीटी की राशि, आधार सीडिंग की कमी से लटकी प्रक्रिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow