Varanasi : दालमंडी में चौड़ीकरण के लिए फिर शुरू हुई तोड़फोड़ कार्रवाई, भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन ने बढ़ाई तेजी

प्रशासन ने ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल कर पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। प्रभावित भवन स्वामियों ने बताया कि जिन लोगों ने अब तक अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं कराई है, उन्हें परेशा

By INA News Desk
Jan 8, 2026 - 00:21
42 Views
Varanasi : दालमंडी में चौड़ीकरण के लिए फिर शुरू हुई तोड़फोड़ कार्रवाई, भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन ने बढ़ाई तेजी
Varanasi : दालमंडी में चौड़ीकरण के लिए फिर शुरू हुई तोड़फोड़ कार्रवाई, भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन ने बढ़ाई तेजी

वाराणसी शहर की प्रसिद्ध दालमंडी गली के चौड़ीकरण के लिए प्रशासन ने एक बार फिर तोड़फोड़ और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने दालमंडी में प्रभावित भवन स्वामियों को 5 जनवरी तक की मोहलत दी थी। इस अवधि के बाद बुधवार को भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। मौके पर एडीएम सिटी, एसीपी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पिछली बार की तरह इस बार भी दुकानदारों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की मौजूदगी में वे पीछे हट गए। दालमंडी अब छावनी में तब्दील हो चुकी है। तीन थानों की पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के 100 से अधिक जवान तैनात हैं। खुफिया विभाग भी अलर्ट पर है।

प्रशासन ने ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल कर पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। प्रभावित भवन स्वामियों ने बताया कि जिन लोगों ने अब तक अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं कराई है, उन्हें परेशानी झेलनी पड़ सकती है। चौड़ीकरण के तहत कुल 186 मकान चिन्हित हैं। अब दूसरे चरण में तीन मकानों को गिराया जा रहा है। इससे पहले नवंबर में छह मकान ध्वस्त किए जा चुके हैं। प्रशासन ने दालमंडी में मुनादी कराई और फिर कार्रवाई शुरू की। पीडब्ल्यूडी ने चौक थाना परिसर में अपना कैंप कार्यालय खोला है। अब तक 40 लोगों ने अपनी रजिस्ट्री कराई है। रोजाना 15 से 20 मकान मालिक कागजात लेकर रजिस्ट्री संबंधी जानकारी लेने और प्रक्रिया पूरी करने आ रहे हैं।

यह चौड़ीकरण श्री काशी विश्वनाथ मंदिर आने-जाने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में समीक्षा बैठक में दालमंडी चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया था। प्रशासन का कहना है कि यह सरकार की प्राथमिकता है। कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और अतिक्रमण मुक्त करके गली को चौड़ा किया जाएगा।

Also Click : Hardoi : हरदोई में 25 हजार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, गिरोहबंद अपराध के मामले में कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow