Sant Kabir Nagar : संत कबीर नगर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम- हर वोट की अहमियत पर जोर

अभियान का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जय प्रकाश, एसडीएम खलीलाबाद अरुण कुमार वर्मा और महाविद्यालय समन्वयक विजय कुमार राय ने फीता का

Jan 7, 2026 - 22:38
 0  8
Sant Kabir Nagar : संत कबीर नगर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम- हर वोट की अहमियत पर जोर
Sant Kabir Nagar : संत कबीर नगर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम- हर वोट की अहमियत पर जोर

संत कबीर नगर जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया गया। यह कार्यक्रम प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद के सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ब्लॉक लेवल ऑफिसर (बीएलओ), राजस्व कर्मचारी और वे युवक-युवतियां शामिल हुए, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है लेकिन उनका नाम अभी मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है। सभी ने अन्य लोगों को मतदाता पंजीकरण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

अभियान का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जय प्रकाश, एसडीएम खलीलाबाद अरुण कुमार वर्मा और महाविद्यालय समन्वयक विजय कुमार राय ने फीता काटकर किया। इसके बाद मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और नाटक के जरिए मतदान के महत्व तथा जागरूकता का संदेश दिया।

जय प्रकाश ने कहा कि यह अभियान मतदाता सूची को अद्यतन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने पात्र लोगों से फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने और अपात्र नामों के खिलाफ बीएलओ के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने जोर दिया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक का मतदाता के रूप में पंजीकरण जरूरी है। एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण का काम बीएलओ पूरी गंभीरता से कर रहे हैं। दावे और आपत्तियां मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर दर्ज की जा सकती हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मतदान नागरिकों का ऐसा अधिकार है, जो उन्हें कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करता है। कार्यक्रम में तहसीलदार सदर आनंद कुमार ओझा, नायब तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी, राजेश पांडेय, एग्जीक्यूटिव हेड दिनेश चंद पांडे, प्रधानाचार्य शैलेश त्रिपाठी, नागेंद्र सिंह, रितेश त्रिपाठी, कानूनगो चंद्रभूषण, अर्जुन पाठक, रामचरण कन्नौजिया सहित महाविद्यालय के शिक्षक और राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : हरदोई में 25 हजार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, गिरोहबंद अपराध के मामले में कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow