Sant Kabir Nagar : सौतेले पिता ने 13 साल की बेटी के साथ बलात्कार किया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक महिला कांस्टेबल ने कुछ साल पहले दूसरी शादी की थी। वह अपनी 13 साल की बेटी और न
संत कबीर नगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक महिला कांस्टेबल ने कुछ साल पहले दूसरी शादी की थी। वह अपनी 13 साल की बेटी और नए पति के साथ किराए के मकान में रहती है। बेटी एक निजी स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ती है।
घटना के अनुसार घर में बेटी अकेली थी तो सौतेले पिता ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता डर और शर्म के कारण मां को कुछ नहीं बता पाई। छुट्टी के बाद स्कूल पहुंची तो वह उदास और चुपचाप थी। शिक्षिका के बार-बार पूछने पर उसने पूरी घटना बता दी। शिक्षिका ने तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचना दी।
अधिकारियों के निर्देश पर पीड़िता की मां को भी मामले की जानकारी दी गई। मां ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Also Click : Lucknow : CM योगी ने 'पुलिस मंथन-2025' के समापन पर 16 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया
What's Your Reaction?











