Ballia : जिला जज के निर्देशन में सी जे एम द्वारा रिक्त न्यायालयों का कार्य विभिन्न न्यायालयों में किया स्थानांतरित

जिले में वादकारियों की समस्याओं और लंबित पत्रावलियों के बोझ को कम करने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा के साथ विचार-विमर्श और अनुमति के बाद

By INA News Desk
Jan 7, 2026 - 22:26
58 Views
Ballia : जिला जज के निर्देशन में सी जे एम द्वारा रिक्त न्यायालयों का कार्य विभिन्न न्यायालयों में किया स्थानांतरित
Ballia : जिला जज के निर्देशन में सी जे एम द्वारा रिक्त न्यायालयों का कार्य विभिन्न न्यायालयों में किया स्थानांतरित
Advertisement
Advertisement

Report--- Syed Asif Hussain Zaidi/Advocate-- T.N.Yadve

विधि संवाददाता बलिया : जिले में वादकारियों की समस्याओं और लंबित पत्रावलियों के बोझ को कम करने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा के साथ विचार-विमर्श और अनुमति के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैलेष कुमार पांडे ने रिक्त चल रहे न्यायालयों के कार्यों को अन्य न्यायालयों में स्थानांतरित करने का फैसला किया।

अदालती सूत्रों के अनुसार विभिन्न थानों से संबंधित स्टेट और परिवाद मुकदमों का वितरण इस प्रकार किया गया है:

  • थाना नगरा के परिवाद तथा थाना भीमपुरा के स्टेट मुकदमे और परिवाद - न्यायालय जे एम द्वितीय स्निग्धा प्रधान को
  • थाना जी आर पी, परीक्षा अधिनियम तथा स्पेशल एक्ट के मुकदमे - सिविल जज सीनियर डिवीजन गार्गी शर्मा को
  • थाना सुखपुरा और थाना गड़वार के स्टेट एवं परिवाद मुकदमे - सिविल जज (जूनियर डिवीजन) द्वितीय प्रियंका को
  • थाना बांसडीह कोतवाली के स्टेट एवं परिवाद तथा महिला थाना के स्टेट केस और महिलाओं से जुड़े स्पेशल एक्ट के मामले - सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/एफ टी सी तृतीय विवस्वान प्रकाश को
  • थाना रसड़ा कोतवाली, थाना दुबहड़ और बैरिया के स्टेट एवं परिवाद मुकदमे - सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/एफ टी सी प्रथम को
  • थाना हल्दी और सहतवार के स्टेट तथा परिवाद - सिविल जज (जूनियर डिवीजन) पूर्वी अरुणांजलि सिंह को
  • थाना मनियर और थाना चितबड़ागांव के स्टेट व परिवाद - सिविल जज (जूनियर डिवीजन) पश्चिमी सत्येंद्र वर्मा को
  • थाना बैरिया के स्टेट केस - सिविल जज सीनियर डिवीजन गार्गी शर्मा को

यह कदम अदालती कार्यों को तेज करने और वादकारियों को जल्द न्याय दिलाने में सहायक साबित होगा।

Also Click : Hardoi : हरदोई में 25 हजार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, गिरोहबंद अपराध के मामले में कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement