Hardoi: लापरवाही पर प्रभारी निरीक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू।

जनपद में कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने थाना

Mar 11, 2026 - 16:05
32 Views
Hardoi: लापरवाही पर प्रभारी निरीक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू।
लापरवाही पर प्रभारी निरीक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू।

हरदोई। जनपद में कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने थाना बेनीगंज के प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सरोज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार निरीक्षक ओम प्रकाश सरोज (PNO 982310470) पर आरोप है कि थाना बेनीगंज क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना की घटना में उन्होंने त्वरित वैधानिक कार्रवाई नहीं की और अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही बरती। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने कर्तव्यों और दायित्वों के प्रति पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य करें। किसी भी प्रकार की उदासीनता या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- Hardoi : जन सुनवाई में जिलाधिकारी अनुनय झा ने सुनी 59 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, कुछ मामलों का मौके पर किया समाधान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow