Hardoi News: सवायजपुर को ₹15 करोड़ की बड़ी सौगात! विधायक रानू के प्रयासों से बदलेगी पाली कोतवाली की तस्वीर, बजट जारी

विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर में पुलिस विभाग की आधारभूत सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

By INA News Desk
Nov 21, 2026 - 21:33
8 Views
Hardoi News: सवायजपुर को ₹15 करोड़ की बड़ी सौगात! विधायक रानू के प्रयासों से बदलेगी पाली कोतवाली की तस्वीर, बजट जारी
Advertisement
Advertisement

हरदोई। विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर में पुलिस विभाग की आधारभूत सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कोतवाली हरपालपुर के बाद अब कोतवाली पाली के नवीन प्रशासनिक एवं आवासीय भवनों के निर्माण के लिए शासन ने बजट स्वीकृत करते हुए पहली किस्त जारी कर दी है।

क्षेत्रीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' के प्रयासों से पाली कोतवाली को आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए भवन मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत बजट का विवरण:

  • प्रशासनिक भवन: ₹969.14 लाख स्वीकृत, जिसमें पहली किस्त के रूप में ₹4,84,57,000 जारी किए गए हैं।

  • आवासीय भवन: ₹541.33 लाख स्वीकृत, जिसमें पहली किस्त के रूप में ₹2,70,66,000 जारी किए गए हैं।

इस प्रकार दोनों भवनों के निर्माण के लिए कुल ₹1,510.47 लाख (लगभग 15.10 करोड़ रुपये) की स्वीकृति प्रदान की गई है। पहली किस्त के रूप में कुल ₹7,55,23,000 जारी हुए हैं।

इस उपलब्धि पर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है।

विधायक ने यह भी बताया कि पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्माण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसके निर्माण के लिए भी बजट जारी होने की उम्मीद है।

कोतवाली सवायजपुर और हरपालपुर के बाद अब पाली कोतवाली के आधुनिक भवनों का निर्माण क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Also Read- UP Election 2027 BJP Padyatra - यूपी चुनाव 2027 के लिए भाजपा का बड़ा दांव, छह क्षेत्रों में पदयात्रा निकालेंगे दिग्गज नेता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement