Hardoi News: सवायजपुर में बड़नगर-बनारस सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, जुटे भाजपा कार्यकर्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक जीवन में सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याण का संदेश पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। बड़नगर से बनारस तक निकाली गई यह यात्रा कार्यकर्ताओं में सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ‘रानू’ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान समाज के प्रति सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करने वाला अभियान है। बड़नगर से बनारस तक निकली यात्रा का सवायजपुर विधानसभा में स्वागत करना हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अभियान संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह, प्रीतेश दीक्षित, प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, एडवोकेट ऋषभ कात्यायन एवं डॉ. रजनीश त्रिपाठी सहित सम्मानित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
